फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Murder in Bijnor priest of Mahakali temple found dead

बिजनौर में हत्या: महाकाली मंदिर के पुजारी का मिला शव, सिर पर चोट के निशान

Sat, 11 Dec 2021 09:17 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 11 Dec 2021 09:17 AM IST
सार

बिजनौर में एक मंदिर के पुजारी का शव बरामद हुआ है। सिर पर चोट के निशान हैं। साक्ष्य जुटाने के साथ ही पुलिस पूछताछ भी जारी है।

विज्ञापन
Murder in Bijnor priest of Mahakali temple found dead
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के नजीबाबाद में एक मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। साक्ष्य जुटाने के साथ ही पूछताछ भी जारी है।

विज्ञापन


नांगल सोती के गंगा घाटी स्थित महाकाली मंदिर के पुजारी(60)  बाबा रामदास महाराज का शनिवार को शव मिला। सिर पर चोट के निशान हैं। भारी संख्या में इलाके के लोग मौके पर पहुंचे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ गजेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नांगलसोती के गंगाघाटी मंदिर में 60 वर्षीय पुजारी बाबा रामदास महाराज पिछले 22 वर्षों से निवास कर रहे थे। शनिवार सुबह नांगलसोती निवासी भारत सिंह जब मंदिर में सफाई करने पहुंचा तो उसने पुजारी का कमरा खुला देखा। आस-पास तलाश करने पर कमरे के पीछे पुजारी का शव पड़ा देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सामान बिखरा व दानपात्र भी खुला मिला

भारत सिंह ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, नांगलसोती थाना प्रभारी रविंद्र सिंह, मंडावली थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार गौड़ मौके पर पहुंचे। पुलिस को पुजारी के कमरे में सामान बिखरा मिला। मंदिर परिसर में स्थित राम मंदिर का दानपात्र भी खुला मिला।

 

पुलिस ने पुजारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से पुजारी के दोनों मोबाइल और कमरे के बाहर पड़े एक डंडे को कब्जे में लिया है। मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड टीम जांच में जुटी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed