{"_id":"628a85672f2f5f0e43720fa2","slug":"munir-in-jail-who-is-running-instagram-bijnor-news-mrt58973454","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में मुनीर, कौन चला रहा इंस्टाग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में मुनीर, कौन चला रहा इंस्टाग्राम
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर आरोपी मुनीर के अकाउंट।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में मुनीर, कौन चला रहा इंस्टाग्राम
बिजनौर। कुख्यात मुनीर को 2016 में एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद और उनकी पत्नी की हत्या के केस में सजा ए मौत सुनाई जा चुकी है। वह तब से ही जेल में बंद है। सलाखों के बीच होने के बाद भी मुनीर सोशल मीडिया के सहारे दोस्तों से जुड़ा हुआ है। मुनीर के इंस्टाग्राम को कौन चला रहा है, यह सवाल खड़ा हो गया है। हालांकि पुलिस की सर्विलांस टीम पड़ताल में जुटी हुई है।
इंस्टाग्राम पर मुनीर महताब के नाम से एक अकाउंट है। इस पर रविवार दोपहर तक मुनीर के फोटो अपलोड किए गए। वहीं, एक पोस्ट में लिखा गया, मौत से नहीं डरते। यह पोस्ट फांसी की सजा को लेकर की गई है। बता दें कि मुनीर साल 2016 से जेल में बंद है। एनआईए अफसर तंजील अहमद और उनकी पत्नी की हत्या के बाद साल 2016 में मुनीर की गिरफ्तारी हुई थी। उस वक्त वह तिहाड़ जेल में बंद हुआ। बाद में उसे प्रदेश की नैनी जेल भी भेज गया है। अब वह सोनभद्र की जेल में बंद है। शनिवार के दिन मुनीर और उसके साथी रैय्यान को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई। पुलिस कस्टडी में उसे कोर्ट लाया गया। कोर्ट में आने के दौरान समेत कई अन्य फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए हैं। जिन्हें 250 से लेकर 300 तक लाइक मिले हैं। कुछ पोस्ट शेयर भी की गईं।
अब सवाल यह उठता है कि जब मुनीर जेल में बंद है तो उसका इंस्टाग्राम आखिर कौन चल रहा है। उसकी गैंग के लोग हैं या फिर कोई दोस्त, यह जांच का विषय है। इंस्टाग्राम पर मुनीर के सैकड़ों फोटो डाले गए हैं। इंस्टाग्राम पर मुनीर के अकाउंट होने की बात पता लगते ही बिजनौर पुलिस की सर्विलांस और साइबर सेल की टीम सक्रिय हो गई। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि मुनीर के नाम पर कौन अकाउंट को एक्टिव रखे हुए है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर मुनीर के फोटो और नाम लिखकर कौन अकाउंट चला रहा है, इसकी जांच कराई जा रही है। साइबर सेल और सर्विलांस को लगाया गया है
- डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी