{"_id":"627ea03fabafb86f3617c133","slug":"municipality-issued-notices-to-26-people-dhampur-news-mrt588480888","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने फल मंडी को नगर से बाहर कराने को 26 लोगों को नोटिस जारी किए, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने फल मंडी को नगर से बाहर कराने को 26 लोगों को नोटिस जारी किए, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका ने 26 लोगों को जारी किए नोटिस
धामपुर। पालिका प्रशासन की ओर से फल मंडी को सात दिन के भीतर नगर की आबादी से बाहर ले जाने के लिए शुक्रवार को 26 लोगों को नोटिस जारी किए गए। नोटिस में हिदायत दी है कि सात दिनों में अमल न होने पर आरोपियों पर कार्रवाई होगी। उनके स्थायी और अस्थायी निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया जाएगा।
पालिका के ईओ सुभाष कुुमार ने बताया कि बोर्ड के आदेशों के अनुपालन में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब फल मंडी को किसी भी दशा में नगर के भीतर नहीं रहने दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को पालिका बोर्ड की बैठक में सदन से फल मंडी को नगर के बाहर कराने का निर्णय लिया है। पालिका के वरिष्ठ बाबू पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध कब्जों को चिह्नित कर लिया गया है। सभी को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। प्रक्रिया के तहत तीन बार नोटिस जारी होने के बाद यदि आरोपी अवैध कब्जों को स्वयं नहीं हटाते हैं तो पालिका कार्रवाई कर जबरन हटवाएगी। हाईवे 74 पर दोनों ओर स्थायी और अस्थायी तौर पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर कारोबार करने वालों को भी प्रशासन की ओर से फोकस किया है।