{"_id":"57fbe99d4f1c1b856828e76b","slug":"mp-embroiled-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद से उलझे ग्रामीण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद से उलझे ग्रामीण
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के धारूवाला में गांव धर्मनगरी में चल रहे महादुर्गोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह का सियासी भाषण गांव वालों को पसंद नहीं आया।
गांव वालों ने सांसद से माइक लेकर उन्हें मंच से उतार दिया। इसको लेकर सांसद के समर्थकों व गांव वालों में नोकझोंक भी हुई। ग्रामीण सांसद से भी उलझ गए और इस पर अपनी गहरी नाराजगी जताई।
गांव धर्मनगरी में महादुर्गोत्सव मनाया जा रहा है। रोज शाम को आरती के बाद गांव में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं। रविवार रात को भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह गांव में पहुंचे। उनको गांव वालों ने दो शब्द बोलने के लिए बुलाया, तो भारतेंद्र सिंह माइक लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों वाले मंच पर पहुंच गए। मंच से राजनीतिक भाषण शुरू कर दिया। इसका गांव वालों ने विरोध कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव वालों ने उनसे माइक ले लिया और मंच से भी उतार दिया।
विज्ञापन
इस बात को लेकर गांव वालों व सांसद के समर्थकों में तीखी नोकझोंक भी हुई। मामला शांत होने के कुछ देर बाद सांसद अपने समर्थकों के साथ गांव से चले गए। उधर, सांसद समर्थकों ने माइक लेने व मंच से सांसद का उतारने की बात को गलत बताया है।