फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MP Chandrashekhar expressed concern over the gas supply issue

Bijnor News: सांसद चंद्रशेखर ने गैस आपूर्ति के मुद्दे पर चिंता जताई

Sat, 14 Mar 2026 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
MP Chandrashekhar expressed concern over the gas supply issue
धामपुर। नगीना लोकसभा के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच देश में गैस आपूर्ति को लेकर पैदा हुई समस्या को मुद्दे के रूप में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। कहा कि घरेलू गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने विज्ञप्ति में बताया कि केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि देश में कच्चे तेल, गैस की कोई कमी नहीं है। घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू किया गया है। लेकिन कई स्थानों पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर समस्याएं सामने आ रही हैं, जिनका समाधान शीघ्र किया जाना आवश्यक है। विशेष रूप से मिड-डे मील संचालित करने वाले विद्यालयों को घरेलू गैस सिलिंडर की प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। इससे बच्चों की भोजन व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने सुझाव दिया कि शादी-विवाह जैसे सामाजिक कार्यक्रमों में घरेलू गैस सिलिंडर के उपयोग को सीमित, नियंत्रित तरीके से अनुमति दी जाए। ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed