फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Movement has to be included in the routine'

‘आंदोलन को दिनचर्या में शामिल करना होगा’

Sun, 24 Oct 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
'Movement has to be included in the routine'
बिजनौर में बैराज पर गंगा में अस्थि विसर्जित करते भाकियु युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत व क? - फोटो : BIJNOR
‘आंदोलन को दिनचर्या में शामिल करना होगा’
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गौरव टिकैत ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सुशासन की बात कहते हैं और सरकार जनरल डायर की परिपाटी पर चल रही है। किसानों और विरोध करने वालों को सरकार पाकिस्तानी और खालिस्तानी बता रही है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस आंदोलन चलवा रही है और चीन के पैसे से आंदोलन चल रहा है। उन्होंने कहा कि आंदोलन को किसानों को दिनचर्या में शामिल करना होगा।
लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों की अस्थि गंगा बैराज में विसर्जित करने आए चौधरी गौरव टिकैत ने सभा में कहा कि लखीमपुर में किसानों को क्रूर तरीके से कुचलकर मारा गया है। इसके बाद भी सरकार ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र को मंत्री पद से बर्खास्त नहीं किया है। जैसे सरकारी संपत्ति पूंजीपतियों को दी जा रही है, वैसे ही किसानों के खेत भी दे दिए जाएंगे। किसानों को आंदोलन को दिनचर्या में शामिल करना होगा। कहा कि 26 अक्तूबर को केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र को हटाने के लिए होने वाला आंदोलन ऐतिहासिक होगा।
विज्ञापन

युवा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि अगर प्रशासन किसानों की समस्या के समाधान का नाटक करता है तो कभी समाधान नहीं होगा। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि किसानों के खिलाफ गाड़ी को शस्त्र की तरह इस्तेमाल किया गया। अगर किसानों को जिला मुख्यालय आने से रोका गया तो फिर सड़कों पर धरने चलेंगे। हर किसान अपने गांव के आगे चक्का जाम करेगा। सभा की अध्यक्षता ठाकुर रामअवतार सिंह व संचालन सुनील प्रधान ने किया। इसके बाद गंगा बैराज में किसानों की अस्थियां विसर्जित की गईं। इस दौरान अतुल कुमार, संदीप त्यागी, बाबूराम तोमर, डालचंद प्रधान, नितिन सिरोही, समरपाल सिंह, विजय सिंह, नरदेव सिंह, नतेंद्र प्रधान, उदयवीर सिंह, दर्शन सिंह फौजी, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

बिजनौर में अस्थि कलश यात्रा निकालते भाकियू कार्यकर्ता।

बिजनौर में अस्थि कलश यात्रा निकालते भाकियू कार्यकर्ता।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed