{"_id":"6ac55776c8739ced040a4216","slug":"mourning-prevails-in-the-village-after-the-death-of-a-pac-jawan-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-192177-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पीएसी जवान की मौत के बाद गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पीएसी जवान की मौत के बाद गांव में पसरा मातम
विज्ञापन
नहटौर (बिजनौर)। रुड़की के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में भवन का हिस्सा ढहने से जान गंवाने वाले पीएसी जवान मोहम्मद आदिल (35) का शव सोमवार देर रात उनके पैतृक गांव बैरमाबाद गढ़ी पहुंचा। शव पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया। परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण गमजदा रहे। मंगलवार को जौहर की नमाज के बाद गांव के कब्रिस्तान में जवान के शव का दफीना किया गया।
परिजनों के अनुसार, मोहम्मद आदिल 2015 में पीएसी में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती 40वीं बटालियन पीएसी हरिद्वार की ए कंपनी में थी। सोमवार को रुड़की के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में पीएसी की प्लाटून के ठहरने वाले भवन का एक हिस्सा अचानक ढह गया था। शौचालय में मौजूद आदिल मलबे में दबकर गंभीर घायल हो गए थे। उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
आदिल के परिवार में पत्नी जीनत के अलावा आठ वर्षीय पुत्र उमर और छह वर्षीय पुत्री आयजा हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है।