फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mountains cracking due to rain, roads getting blocked

बारिश से दरक रहे पहाड़, अवरुद्ध हो रहे मार्ग

Mon, 30 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mountains cracking due to rain, roads getting blocked
कालागढ़ में बारिश के बाद सैडिल बांध मार्ग पर दरक कर गिरे पहाड़ के मलबे से मार्ग अवरूद्ध। - फोटो : DHAMPUR
बारिश से दरक रहे पहाड़, अवरुद्ध हो रहे मार्ग
विज्ञापन

कालागढ़। क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते कालागढ़ के सैडिल बांध मार्ग पर पहाड़ दरक रहे हैं। मार्ग पर पेड़ गिरने और पहाड़ का मलबा सड़क पर आने से सोमवार को मार्ग बाधित हो गया।

कालागढ़ क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण सैडिल बांध मार्ग पर सरकारी वाहनों के आवागमन में भारी समस्या आ रही है। बांध के मार्ग पर पेड़ों के गिरने से बांध पर जा रहे अधिकारी व कर्मियों के वाहन को बमुश्किल बांध तक ले जाया गया। बारिश से भीगे पहाड़ थोड़ी सी धूप निकलने पर दहक उठे। मार्ग पर अनेक स्थानों पर मलबा नीचे आ गया। जिससे बांध का मार्ग अवरुद्ध हो गया। सहायक अभियंता रोहित ढाका ने बताया कि बांध पर जाने वाले कर्मियों को मौके पर ही पहुंचकर रास्ता साफ कर बांध पर भेजा गया। बांध के मार्ग पर जंगली जीवों का आवागमन होने से खतरा और अधिक बढ़ जाता है। इन दिनों बारिश के कारण सैडिल बांध के जलाशय की निगरानी की जा रही है। बांध का जलस्तर एवं वर्षा का सीधा प्रभाव रामगंगा बांध के जलस्तर पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed