{"_id":"612a78ea8ebc3e7a17772463","slug":"motivate-crop-sowing-according-to-market-bijnor-news-mrt5537864132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार के अनुसार फसल बुवाने को प्रेरित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार के अनुसार फसल बुवाने को प्रेरित करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार के अनुसार फसल बुवाई को प्रेरित करें
बिजनौर। रणनीतिक अनुसंधान एवं प्रसार योजना के पुनरीक्षण की बैठक में बाजार व्यवस्था के प्रसार पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
संयुक्त कृषि निदेशक मुरादाबाद जेपी चौधरी ने कहा कि जनपद की तैयार की जा रही समन्वित कृषि कार्य योजना में समाहित किए गए बिंदुओं को भी आधार बनाकर रणनीतिक अनुसंधान एवं प्रसार योजना का पुनरीक्षण किया जाए। जेपी चौधरी ने कहा कि किसानों को लाभकारी फसलों की खेती करने के लिए जागरूक करना है। कई फसल ऐसी हैं जिनका उत्पादन बहुत कम हो रहा है और उनकी बाजार में काफी मांग है। बैठक में उपकृषि निदेशक गिरीशचंद्र, जिला कृषि अधिकारी डा.अवधेश मिश्र, जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.विनोद कुमार, उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी मनोज रावत आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन आत्मा प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह योगी ने किया।