फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mother and two daughters buried in debris due to falling wall

जसपुर मे दीवार में दबकर तीन घायल

Fri, 21 Aug 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Mother and two daughters buried in debris due to falling wall
मंडावली के गांव जसपुर में मकान की गिरी दीवार और गेट। - फोटो : NAZIBABAD
दीवार गिरने से मां और दो बेटियां मलबे में दबीं
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। मंडावली के गांव जसपुर में मकान का गेट और दीवार गिरने से एक महिला और उसकी दो पुत्रियां घायल हो गईं। ग्रामीणों ने दीवार में दबीं मां और बेटियों को मलबे से निकाला।
मंडावली क्षेत्र में कई दिन से रुक-रुक कर हो रही वर्षा से गांव जसपुर में एक मकान की दीवार और गेट गिर गया। दीवार में दबकर मकान मालिक संजय की पत्नी लक्ष्मी और दो पुत्रियां नैंसी व आकांक्षा घायल हो गईं। ग्राम पंचायत सिकरौडा के गांव जसपुर में लक्ष्मी और उसकी दो पुत्रियां 14 वर्षीय नैंसी और 16 वर्षीय आकांक्षा अपने मकान के दरवाजे पर खड़ी थीं। बृहस्पतिवार की रात्रि लगभग 9 बजे अचानक गेट और दीवार भरभरा कर गिर गए।
विज्ञापन

महिला और उसकी पुत्रियां दीवार की चपेट में आ गई। पड़ोसियों सुमेर सिंह, ईश्वर सिंह, जोगेंद्र,संजीव, कुलदीप और बाबूराम ने दीवार में दबी महिला और पुत्रियों को बाहर निकाला। महिला और उसकी पुत्री नैंसी के पैरों में फैक्चर हो गया। घायलों को प्राइवेट उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुभाष त्यागी ने तहसील प्रशासन को घटना की जानकारी दी। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने मामले की जांच कराकर परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed