{"_id":"611bd0cf8ebc3e42f1301bb8","slug":"mother-and-son-have-died-and-two-people-injured-in-road-accident-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदमे में परिवार: दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदमे में परिवार: दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे मंदिर
Tue, 17 Aug 2021 08:37 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 17 Aug 2021 08:37 PM IST
सार
बिजनौर में सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं मां-बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में हैं। इनके अलावा दो और लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के हल्दौर क्षेत्र के गांव पैजनियां में एक पेट्रोल पंप के निकट दो बाइकों की रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। वहीं महिला और एक युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने शवों की शनाख्त की। महिला और युवक गांव मुस्सेपुर निवासी मां-बेटा थे। मृतकों के परिजनों की तहरीर पर फरार बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मुस्सेपुर निवासी आकाश कुमार पुत्र संजय कुमार (30 वर्ष) अपनी माता गुड्डी देवी (48 वर्ष) के साथ बाइक से सोमवार शाम करीब आठ बजे दारानगर गंज में स्थित जाहरवीर गोगा देवता स्थल पर प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे। गांव शरीफपुर निवासी सुरेंद्र व सोनू बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे मार्ग पर स्थित पैजनियां के निकट पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक में तेल डलवाकर घर जाने के लिए हाईवे पर पहुंचे। इसी दौरान बिजनौर से मुरादाबाद की ओर जा रही रोडवेज बस से दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजन देर रात जिला अस्पताल पहुंचे और दोनों की शनाख्त की। गुड्डी देवी के पति संजय कुमार ने फरार बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुड्डी सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थी। मां-बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं इस घटना से पूरा परिवार सदमे में हैं।
विज्ञापन