फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mother also broke her breath after eating lentils

दाल खाने से किशोरी की मौत के बाद इलाज के दौरान मां ने भी तोड़ा दम

Wed, 22 Jun 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mother also broke her breath after eating lentils
चांदपुर क्षेत्र के गांव बाड़ीवाला में दाल खाने से मां बेटी की हुई मौत के बाद जमा भीड़। - फोटो : BIJNOR
दाल खाने से किशोरी के बाद मां ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। चांदपुर थाने के बास्टा क्षेत्र के गांव बाड़ीवाला में एक परिवार में दाल खाने से हुई किशोरी की मौत के बाद इलाज के दौरान उसकी मां ने भी दम तोड़ दिया है। परिवार में मां-बेटी की मौत से कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया है। मां-बेटी की मौत के बाद हरकत में आई स्वास्थ्य टीम ने गांव में कैंप लगाकर जांच की।
गांव बाड़ीवाला निवासी शेर सिंह देहरादून में किसी प्राइवेट वाहन पर चालक का काम करते हैं। परिवार गांव में ही रहता है। रविवार को घर में बनी दाल खाने के बाद परिवार के सदस्यों को उल्टी, दस्त, चहेरे पर सूजन जैसी शिकायत हो गई। दाल खाने से शेर सिंह की करीब 14 वर्षीय पुत्री की मौत हो गई। परिवार में शेर सिंह की पत्नी गीता 45 वर्ष, गौरव 16 वर्ष, राजेश 13 वर्ष, दुष्यंत आठ वर्ष व मंजू नौ वर्ष की हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए सीएचसी स्याऊ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को हायर सेंटर बिजनौर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बेटी की मौत की सूचना पर देहरादून से अपने गांव पहुंचे शेर सिंह के मुताबिक गीता की तबीयत में सुधार न आने पर उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान सोमवार रात मौत हो गई। मां-बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मंगलवार को दुष्यंत व मंजू की तबीयत में सुधार होता देख चिकित्सकों ने दोनों को घर भेज दिया। राजेश व गौरव का बिजनौर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि घर में बनी दाल बास्टा में रविवार को लगने वाले बाजार से खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची गांव
मंगलवार को स्वास्थ्य टीम जांच के लिए गांव पहुंच गई है। सीएच प्रभारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि दाल खाने से एक ही परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ी है। दाल में कोई चीज आ जाने से दाल विषाक्त होने की आशंका है। गांव में कैंप लगाकर लोगों से कह दिया गया है कि जिस किसी को कोई परेशानी हो अपनी जांच कराकर दवा ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed