फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mota Mahadev-Bhaguwala contact route damaged

मोटा महादेव-भागूवाला संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त

Sat, 13 Feb 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Mota Mahadev-Bhaguwala contact route damaged
भागूवाला-मोटा महादेव खस्ताहाल बाइपास मार्ग। - फोटो : NAZIBABAD
मोटा महादेव-भागूवाला संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। मंडावली कई गांव को जोड़ने वाला मोटा महादेव-भागूवाला संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण जनता को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

मंडावली थाना क्षेत्र में मोटा महादेव-भागूवाला संपर्क मार्ग क्षेत्र के गांव जटपुरा, गुढा, नियामतपुर, गावड़ी, टांडा रतन, नारायणपुर रत्न, रहमापुर आदि गांव को जोड़ता है। मार्ग की लंबाई लगभग 7 किमी है और मार्ग दो वर्ष से क्षतिग्रस्त है। राजपाल सिंह, अजयपाल सिंह, घसीटा सिंह, कलवा चौधरी, मो. अली, मो. वाहिद, बुनियाद अली आदि ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर खनन के भारी और ओवरलोड वाहनों के गुजरने के कारण मार्ग बदहाल हो गया है। इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। ग्रामीणों के कई बार शिकायत करने पर भी प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। ग्रामीणों ने कहा कि हरिद्वार कुंभ का मेला शुरू हो चुका है, लेकिन प्रशासन ने इस खस्ताहाल मार्ग की कोई सुध नहीं ली। मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे व नुकीले पत्थर पड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने मोटा माहदेव-भागूवाला संपर्क मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed