{"_id":"5f42ad4b8ebc3e3cf67f721e","slug":"more-than-one-thousand-corona-patients-recover-dm-bijnor-news-mrt4976425197","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार से अधिक मरीजों ने कोरोना को कहा अलविदा:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार से अधिक मरीजों ने कोरोना को कहा अलविदा:डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हजार से अधिक कोरोना के मरीज हुए ठीक : डीएम
बिजनौर। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 की अपेक्षित रोकथाम एवं कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों के उपचार के लिए जिला स्तर पर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके परिणामस्वरूप आसपास के जनपदों की तुलना में जिला बिजनौर में कोरोना का कम प्रभाव हुआ है। उन्होंने बताया कि जिले में डोर टू डोर सर्विलांस कार्य के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 308 टीमें तथा चार शहरी क्षेत्रों में 100 टीमों द्वारा सर्विलांस का कार्य किया जा रहा है। जिले में कुल 458 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं, इनमें से 164 क्रियाशील हैं।
डीएम रमाकांत पांडेय ने बताया कि मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण केंद्र स्वाहेड़ी में 200 बेड का एक एल-1 कोविड केयर सेंटर स्थापित किया गया है। इसमें तीन पारियों में चिकित्सक स्टाफ के साथ मरीजों का उपचार और उनकी देखभाल करते हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल परिसर में एल-2 हॉस्पिटल स्थापित किया गया है, जिसमें आईसीयू यूनिट के अलावा वेंटिलेटर तथा अन्य आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था की गई है। जिले में अब तक 289 कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आईसोलेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिनमें से 201 ठीक हो चुके हैं। बाकी मरीजों की इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के माध्यम से नियमित रूप से निगरानी एवं चिकित्सक द्वारा हालचाल मालूम किया जाता है।
डीएम ने यह भी बताया कि कोरोना वायरस पर नियंत्रण एवं उसके संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नियमित रूप से सरकारी एवं गैर सरकारी दफ्तरों, व्यापरिक प्रतिष्ठानों, सार्वजनिक स्थलों जैसे बस, टैक्सी स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि पर नगर निकाय, चीनी मिलों तथा जिला पंचायत राज विभाग के माध्यम से नियमित रूप से सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। जिले में वर्तमान में चार-चार व्यक्तियों पर आधारित 12 टीम द्वारा 1500 से ज्यादा संदिग्ध लोगों के सैंपल एंटीजन, ट्रूनॉट तथा आरटीपीसीआर द्वारा टेस्ट कराए जा रहे हैं। इसके अलावा पूरी गंभीरता से कांट्रेक्ट ट्रेसिंग के अंतर्गत भी टेस्ट कराए जा रहे हैं। जनपद में अब तक कुल 49 हजार 421 लोगों की जांच की चुकी है, जिनमें से 49 हजार 51 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और 370 की रिपोर्ट प्रतीक्षित है। शनिवार की रात तक कुल 1312 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, जिनमें 1014 लोग स्वस्थ हो चुके चुके हैं। वर्तमान में जनपद में कुल 283 कोरोना के एक्टिव केस मौजूद हैं, जिनका पूरी गंभीरता के साथ इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोविड-19 से संबंधित आमजन की सुविधा के लिए जिला स्तर पर कलक्ट्रेट स्थित सभागार कक्ष को इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के रूप विकसित किया गया है, जो 24 घंटे क्रियाशील रहता है। इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में प्राप्त 918 शिकायतों के सापेक्ष शत-प्रतिशत शिकायतों का पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया जा चुका है।