फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   more than fifteen hundred youth got employment in employment fair in Bijnor

बिजनौर: रोजगार मेले में उमड़ी भीड़, पंद्रह सौ से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार

Thu, 21 Jan 2021 07:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Jan 2021 07:53 PM IST
सार


- मेले में उमड़ी रही युवाओं की भीड़, कंपनियों ने मौके पर ही दिए ऑफर लेटर
- सेवायोजन विभाग की ओर से वीकेआईटी में आयोजित किया गया वृहद रोजगार मेला

विज्ञापन
more than fifteen hundred youth got employment in employment fair in Bijnor
rojgar mela - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित वृहद रोजगार मेले में भारी संख्या में युवाओं की भीड़ उमड़ी। मेले में 35 कंपनियों ने 1545 युवाओं को रोजगार दिए। युवाओं को कंपनियों ने मौके पर ही ऑफर लेटर वितरित किए। नौकरी मिलने पर युवाओं के चेहरे पर खुशी नजर आई। जल्दी ही ये अपने पदों पर काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन


नगीना रोड स्थित वीकेआईटी में आयोजित रोजगार मेले में सुबह आठ बजे से ही आसपास के युवा आने लगे थे। रोजगार मेले में कुल साढ़े तीन हजार युवा आए। युवाओं ने कॉलेज के गेट पर अपना पंजीकरण कराया। कॉलेज के दो ब्लॉक में कंपनियों की ओर से स्टॉल लगाए गए।
विज्ञापन


कंपनी प्रतिनिधियों ने युवाओं के प्रमाण पत्र देखे और उनसे बातचीत की, सवाल पूछे। युुवाओं को पद और वेतन के बारे में बताया। जो युवा योग्य और नौकरी करने के इच्छुक मिले उन्हें नौकरी देकर ऑफर लेटर दे दिए गए। कुल 1545 युवाओं को रोजगार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम रमाकांत पांडेय, सीडीओ केपी सिंह, भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी, भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी, क्षेत्रीय सहायक निदेशक सेवायोजन अधिकारी कमल किशोर, सहायक सेवायोजन अधिकारी विशाल राठी, कॉलेज निदेशक अभिषेक सिंह, एके सिंह, कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक आशीष कुमार, राजकीय आईटीआई प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा आदि ने युवाओं को ऑफर लेटर देकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कपिल पाराशर, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

अक्षय बना फिल्ड ऑफिसर
बीएससी एजी उत्तीर्ण धामपुर निवासी अक्षय त्यागी खेती से जुड़ी एक फर्म में 15 हजार रुपये महीना की नौकरी लगी है। उसे फिल्ड ऑफिसर के पद पर नियुक्ति मिली है। अक्षय त्यागी ने बताया कि उसके परिवारवाले बहुत खुश होंगे। गांव महेशपुर खेड़ी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह काफी समय से रोजगार पाने की कोशिश कर रहा था। अब जिले से ही उसे एक कंपनी में फिल्ड ऑफिसर पद पर नियुक्ति मिली है। उसे 15 हजार रुपये महीना मिलेंगे।

हमेशा काम आएगा अनुभव
गांव बसेड़ी कुंवर निवासी अरुण सूर्यवंशी और नरेनी निवासी राहुल कुमार को एलआईसी एजेंट के पद पर नियुक्ति मिली है। उन्हें आठ हजार रुपये महीना और कमीशन मिलेगा। उन्होंने कहा कि कहीं नौकरी के लिए अनुभव मांगा जाता है। नौकरी तो मिली ही साथ ही इससे मिलने वाला अनुभव हमेशा आगे की नौकरियों में गिना जाएगा।

बिजनौर निवासी दिव्या को रामपुर की एक कंपनी में लिपिक के पद पर जॉब मिली है। उसे आठ हजार रुपये मासिक मिलेंगे। दिव्या ने बताया कि वेतन थोड़ा कम है फिर भी वह नौकरी करने जरूर जाएगी। अनुभव होगा तो आगे चलकर अपने या आसपास के जिलों में अच्छे वेतन पर नौकरी मिल जाएगी।

रोजगार मेले में छाया रहा अमर उजाला
रोजगार मेले में अमर उजाला छाया रहा। युवा और कंपनी प्रतिनिधि अमर उजाला पढ़ते मिले। युवाओं को ऑफर लैटर देते वक्त मंच पर मौजूद अतिथियों के हाथ में भी अमर उजाला नजर आया।
रोजगार मेले व सेवायोजन विभाग से जुड़ी खबरों को अमर उजाला प्रमुखता से प्रकाशित करता रहता है।

रोजगार मेले में आए अधिकतर युवाओं ने कहा कि उनके घर पर पहले से ही अमर उजाला आता है। चांदपुर निवासी मुकेशा कुमार, नजीबाबाद निवासी हैप्पी शर्मा ने बताया उनके घर पर अमर उजाला ही आता है।

अमर उजाला में समय समय पर लगने वाले रोजगार मेलों के बारे में जानकारी मिल जाती है। अन्य जगहों पर भी रिक्तियों की जानकारी मिलती है। चाहशीरी निवासी शिल्पी, नवाब का अहाता निवासी पूनम सेठ ने बताया कि अमर उजाला की खबरें प्रमाणिक होती हैं। इंटरव्यू लेने आए बिजनौर के ही एलआईसी के एएसएम राजपाल सिंह व मुकेश सिंह ने बताया कि उनके यहां शुरू से ही अमर उजाला आता है। अमर उजाला की खबरों की प्रमाणिकता पर संदेह नहीं किया जा सकता है। इंटरव्यू लेने आए धामपुर निवासी एलआईसी कर्मचारी हरीश मित्तल व विपिन मिश्रा ने भी अमर उजाला की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed