फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   More than 7000 candidates took the examination at 18 centers in the district

जिले में 18 केंद्रों पर 7000 से अधिक अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Wed, 06 Jul 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
More than 7000 candidates took the examination at 18 centers in the district
बिजनौर में केपीएस इंटर कॉलेज से बीएड की प्रवेश परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी। - फोटो : BIJNOR
जिले में 18 केंद्रों पर 7000 से अधिक अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 7000 से अधिक अभ्यर्थियों ने दी। सबसे अधिक अभ्यर्थी एमजीएमपी किरतपुर केंद्र पर व सबसे कम वर्धमान कॉलेज बिजनौर ए केंद्र पर गैरहाजिर रहे। प्रशासन की परीक्षा शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक कड़ी चौकसी रही। अनेक परीक्षार्थी एडमिट कार्ड की छाया प्रति लेकर नहीं आए थे। परीक्षार्थी फोटो कापी कराने के लिए इधर-उधर भागते रहे। परीक्षा समाप्त होने के उपरांत एक साथ अभ्यर्थी सड़कों पर आने से शहर के कई चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही।
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 18 केंद्र बने थे। परीक्षा रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 8000 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा दो पाली में हुई। पहली पाली में 7393 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 607 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए। दूसरी पाली की परीक्षा 7402 अभ्यर्थियों ने दी। 598 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 58 और दूसरी पाली में 57 अभ्यर्थी एमजीएमपी इंटर कॉलेज किरतपुर केंद्र पर अनुपस्थित रहे। वर्धमान कॉलेज बिजनौर ए केंद्र पर सबसे कम 22 व 23 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। अभ्यर्थी सुबह करीब 7:15 बजे से परीक्षा केंद्रों पर आने शुरू हो गए थे। कुछ महिलाएं अपने दुधमुंहे बच्चों को साथ लेकर परीक्षा देने आई थीं। सभी 18 केंद्रों पर अभ्यर्थी समय से आ गए थे। ऑब्जर्वर व केंद्रीय केंद्रों का भ्रमण करते रहे। इस बार सचल दल अधिक एक्टिव दिखाई दिए। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि जिले में बीएड प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। किसी भी केंद्र पर कोई गड़बड़ी नहीं हुई।
विज्ञापन

चेकिंग में सख्ती दिखी
प्रशासन नकलविहीन परीक्षा कराने में जुटा था। केंद्रों पर महिला व पुरुष अभ्यर्थियों की प्रवेश द्वार से लेकर परीक्षा कक्षों तक सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में चेकिंग हुई। अभ्यर्थियों के अभिलेखों को बारीकी से देखा गया। कुछ केंद्रों पर एडमिट कार्ड व पहचान पत्र के फोटो में सफाई नहीं होने से नोकझोंक होती देखी गई। बाद में मौजूद अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी गई। इस बार केंद्रों पर शौचालयों पर पूरी निगरानी थी। केंद्रों के आसपास पुलिस चाक चौबंद रही। प्रशासन की ओर से एडीएम व एसडीएम जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थी फोटो कापी कराने को भागते रहे
शासन ने इस बार अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी लगानी अनिवार्य की थी। अभ्यर्थी को फोटो कापी परीक्षा केंद्र पर जमा करना था। फोटो कापी नहीं लाने पर परीक्षा में नहीं बैठाने की बात कही गई थी। अनेक महिला अभ्यर्थी फोटो कापी लेकर नहीं आई थीं। अभ्यर्थियों से जब चेकिंग के दौरान एडमिट कार्ड की फोटो कापी मांगी गई तो वे हड़बड़ा गईं। शासन के परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की दुकान बंद रखने की हिदायत थी। इसलिए अनेक अभ्यर्थी एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी कराने को इधर उधर भागते रहे। कुछ तो परीक्षा शुरू होने से चंद मिनट पहले ही केंद्रों पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed