{"_id":"60edc8d08ebc3e9cdd156b41","slug":"monsoon-reached-the-district-drizzle-brought-relief-from-heat-bijnor-news-mrt5472207135","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पहुंचा मानसून, बूंदाबांदी ने गर्मी से दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पहुंचा मानसून, बूंदाबांदी ने गर्मी से दिलाई राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पहुंचा मानसून, बूंदाबांदी ने गर्मी से दिलाई राहत
बिजनौर। मंगलवार को जिले में मानसून की पहली बारिश हुई। हालांकि बूंदाबांदी ही हुई, लेकिन इससे भी जनता की बांछें खिल गई हैं। अब एक दो दिन में ही जिले में अच्छी बारिश होने के कयास लगाए जा रहे हैं। बूंदाबांदी से भी जनता को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली है।
पिछले कई दिन से गर्मी और उमस ने बुरा हाल कर रखा था। बादल आसमान में छाते भी थे, लेकिन बिना बारिश के ही मौसम साफ हो जाता था। मंगलवार को भी सुबह से ही बादल छाए रहे। बादलों की वजह से बहुत गर्मी और उमस थी। दोपहर दो बजे आसमान में घने काले बादल छा गए और कुछ देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक बूंदाबांदी होती रही। यह मामूली बूंदाबांदी भी जिलेवासियों को बहुत राहत देकर गई। बारिश न होने की वजह से धान की रोपाई भी प्रभावित हो रही थी। विनय, कटार सिंह आदि किसानों का कहना है कि बारिश का सबसे ज्यादा फायदा धान और गन्ने की फसल को ही मिलता है। बारिश न हो तो दोनों की वृद्धि भी ठीक से नहीं होती है। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार जिले में मानसून पहुंच चुका है। अगले कुछ दिनों तक बारिश होने के पूरे आसार हैं।