{"_id":"60943dbe8ebc3e0a8a5255d8","slug":"monitoring-committee-will-make-people-aware-in-villages-bijnor-news-mrt537327135","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में लोगों को जागरूक करेगी निगरानी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में लोगों को जागरूक करेगी निगरानी समिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों में लोगों को जागरूक करेगी निगरानी समिति
नगीना। एसडीएम घनश्याम वर्मा ने बृहस्पतिवार दोपहर तहसील सभागार में राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें मौजूदा कोरोना संक्रमण की लहर से लोगों को बचाने व जागरूक करने के लिए प्रत्येक गांव में निगरानी समिति की बैठक कराने के निर्देश दिए गए।
एसडीएम घनश्याम वर्मा ने कहा की गांवों में बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों को गांव के प्राइमरी स्कूलों व पंचायत घरों में बने क्वारंटीन सेंटर पर सिफ्ट कराते हुए उनके रहने, भोजन व दवाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। निगरानी समिति की बैठक आयोजित करने के बाद इस बात पर भी ध्यान रखा जाए कि गांव में संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बनाई जाए तथा कोरोना जांच के लिए उन्हें अस्पताल भेजा जाए। उन्होंने सभी राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों से निगरानी समिति की बैठक में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाए यदि किसी व्यक्ति के अंदर कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई दें तो उसे क्वारंटीन सेंटर पर भेजकर उसके इलाज की व्यवस्था की जाए।
बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की सूची बनाकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। एसडीएम ने कहा कि इस समय विशेष संवेदीकरण अभियान चल रहा है, जिसके तहत आंगनबाड़ी व आशाएं घर-घर जाकर संक्रमित लोगों की सूची बना कर उनकी जांच कर रही हैं। उन्होंने वर्तमान कोरोना कर्फ्यू का भी कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक हरपाल सिंह, ओम प्रकाश, मोहित कुमार, भुनेश्वर आदि मौजूद रहे।