{"_id":"6152054c8ebc3efde43e589b","slug":"molestation-report-filed-against-doctor-bijnor-news-mrt5581778150","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सक के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज
कोतवाली देहात। प्राथमिक स्वास्थ्य विभाग में तैनात एक डॉक्टर पर महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर डॉक्टर ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि महिला के भाई ने उनके ऊपर हमला किया था। वह भी तहरीर दे चुके हैं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात में तैनात एक महिला कर्मचारी ने तहरीर में कहा है कि वह मेडिकल की ट्रेनिंग कर रही हैं। महिला ने आरोप लगाया कि सोमवार को जब वह अस्पताल अपनी ड्यूटी पर आई तो पीएचसी पर तैनात डॉ. जितेंद्र ने उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। महिला ने उसके साथ मारपीट का आरोप भी लगाया। वह अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ तहरीर सौंपी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में डा.जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभी आरोप निराधार है। मैने छेड़छाड़ नहीं की। जिस महिला ने तहरीर दी है, उसके भाई ने मेरे ऊपर हमला किया था। उसकी तहरीर मैं थाने में दे चुका हूं। थाना प्रभारी निरीक्षक हरिश्चंद्र जोशी ने मुकदमा लिखे जाने की पुष्टि की है। कहा कि मामले में जांच चल रही है।