{"_id":"fa238b6a35ca2315aaacc3c0dd0ef49e","slug":"mobillisation-on-power-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कटौती के खिलाफ लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कटौती के खिलाफ लामबंद
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 05 Sep 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़/रेहड़। अंधाधुंध विद्युत कटौती से नाराज व्यापारियों ने निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बिजली कटौती की वजह से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। उद्योग धंधे चौपट हो गए हैं और व्यापारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
उधर, हरकिशनपुर में भी बिगड़ती विद्युत व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश जताते हुए लोगों ने प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को अफजलगढ़ में व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री जाहिद अली खान के नेतृत्व में व्यापारी एकत्र होकर कोतवाली पर पहुंचे।
व्यापारियों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर डीएम को संबोधित ज्ञापन एसएसआई संजय कुमार को सौंपा। आरोप लगाया कि बिजली कटौती की वजह से नगर का जीवन नर्क बन गया है। अफजलगढ़ के साउथ फीडर पर निगम ने विद्युत आपूर्ति का ढर्रा बिगाड़ कर रख दिया है।
ग्रामीण क्षेत्र में 16 घंटे विद्युत आपूर्ति के शासन के आदेश बेमानी साबित हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र को दो तीन घंटे ही विद्युत सप्लाई मिल रही है। विद्युत की अंधाधुंध कटौती की वजह से गांवों और नगर के लघु उद्योग धंधे चौपट हो गए हैं। कई बार उच्चाधिकारियों से बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की, लेकिन इसमें सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने डीएम से क्षेत्र को 16 घंटे आपूर्ति दिलाने की मांग की है। चेतावनी दी कि शीघ्र ही बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो जेई का घेराव होगा। मौके पर अरशद, सलीम, मुकीम, कलीम, सावेज, साकिब, अशरफ, सलाम, अफसर, फईम, फैसल आदि मौजूद रहे। उधर, हरकिशनपुर में भी ग्रामीणों ने बिजली कटौती को लेकर निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
मौके पर रोहित, महेश, छोटे, धर्मेंद्र, नृपेंद्र, सतीश, राहुल आदि रहे। उधर जेई रणजीत सिंह मौर्य का कहना है कि कंट्रोल से मिल रही आपूर्ति की सप्लाई दी जा रही है। आपूर्ति बढ़वाने के लिए प्रयास चल रहे हैं।
जिले भर में ठप रही बिजली आपूर्ति
बिजनौर। जिले में बिजली की अंधाधुंध कटौती को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है। शहरी क्षेत्रों में ग्यारह घंटे एवं देहात में 18 से 19 घंटे की कटौती की जा रही है। शुक्रवार को दिनभर जिले की बिजली आपूर्ति ठप रही। शहरी क्षेत्रों में 15 घंटे एवं देहात क्षेत्रों में 10 घंटे बिजली आपूर्ति का शेडयूल है, लेकिन देहात में केवल पांच घंटे एवं शहरी क्षेत्रों में 13 घंटे ही बिजली मिल रही है।
कृषि क्षेत्र भी बिजली कटौती के चलते प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को दिनभर अतिरिक्त बिजली कटौती की गई। एसडीओ ब्रह्मपाल सिंह के अनुसार शेड्यूल के अनुसार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जा रही है। कई बार कंट्रोल स्तर से ही कटौती की जाती है। लोकल स्तर से कुछ नहीं किया जा सकता है।
लोगों का बिजलीघर पर हंगामा
हल्दौर। क्षेत्र के मुकरनपुर, बिसाठ और बाटपुरा गांव के उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को हल्दौर बिजलीघर पर हंगामा किया। कहा कि क्षेत्र में तीन से चार घंटे ही बिजली मिल रही है। सुबह इन तीनों गांवों के ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर हल्दौर बिजलीघर पर पहुंचे।
वीरेंद्र, करन सिंह, राजवीर सिंह, नरदेव, संजय, विजय आदि सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने हंगामा किया। कहा कि लगातार कटौती के कारण खेतों की सिंचाई नहीं हो रही है। बिजली आपूर्ति का कोई समय निर्धारित नहीं है। ग्रामीण एसडीओ गौरव पाल से मिले। एसडीओ के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।