फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   MLA inaugurated the food festival

विधायक ने किया अन्न महोत्सव का शुभारंभ

Thu, 05 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
MLA inaugurated the food festival
नहटौर मे अन्न महोत्सव मे खाद्यान्न वितरित करते विधायक ओमकुमार। - फोटो : BIJNOR
विधायक ने किया अन्न महोत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन

नहटौर/अफजलगढ़/बढ़ापुर/स्योहारा/हल्दौर/नींदड़ू। मोहल्ला जोशियान मे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अन्न महोत्सव के मौके पर निशुल्क राशन वितरण किया गया। विधायक ओमकुमार ने कई राशन की दुकानों पर पहुंचकर अन्न महोत्सव का फीता काटकर शुभारंभ किया। एसडीएम धामपुर धीरेंद्र सिंह, ईओ सुभाष कुमार, कानूनगो योगेश शर्मा, पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार ने राशन की दुकानों का निरीक्षण किया। अफजलगढ़ के मोहल्ला मझौली में राशन डीलर महेंद्र सिंह बिष्ट, नायक सराय में असलम, गौहरअली खां में शमीम व अंजलि तथा किला में राकेस कुमार की दुकान पर राशन वितरण किया गया।
बढ़ापुर में सबको राशन, सबको पोषण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कस्बे व क्षेत्र में राशन की दुकानों को राशन विक्रेताओं ने सजाया और दुकानों पर निशुल्क राशन लेने आने वालों को राशन बांटा। भाजपा के बढ़ापुर मंडल महामंत्री ठाकुर अजयराज सिंह, संजीव कुमार, लक्ष्मण सिंह प्रजापति आदि मौजूद रहे। स्योहारा के गांव चकमहदूद सानी में ब्लॉक प्रमुख उज्ज्वल चौहान, गांव बुढ़नपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह ने राशन वितरण किया। गांव पाईन्दापुर, अकबरपुर आशा, कासमाबाद, लांबाखेड़ा, मंगलखेड़ा आदि में भी राशन बांटा गया। हल्दौर के मोहल्ला खेड़ा में अन्न महोत्सव का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष अमर सिंह उर्फ पम्मी, नगर मंडल अध्यक्ष दर्पण रावल ने किया। राशन डीलर अकील अहमद व मोहम्मद शमी ने राशन वितरण किया। गांव पैजनियां में भी राशन बांटा गया।
विज्ञापन

नींदडू़ क्षेत्र के मोहम्मद अलीपुर भिक्कन, बाजीदपुर-बीरू एवं नींदडू़ खास आदि ग्राम पंचायतों में राशन वितरण किया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश कुमार, लेखपाल अजीत सिंह, भाजपा कार्यकर्ता डॉ. राकेश कुमार, रफीक मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed