{"_id":"61cf2df79d5eac7c3435a5ac","slug":"mla-got-development-work-done-with-350-crores-dhampur-news-mrt5715196200","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने 350 करोड़ से कराए विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर के गांवों में भ्रमण के दौरान लोगों से संपर्क करते विधायक अशोक राणा
- फोटो : DHAMPUR
Link Copied
विधायक ने 350 करोड़ से कराए विकास कार्य
विज्ञापन
धामपुर। विधायक अशोक राणा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि वह अब तक धामपुर विधान सभा में सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर लगभग 349 करोड़ 12 लाख की लागत से विकास कार्य करा चुके हैं। उनकी मंशा रही है कि विकास के मामले में कोई क्षेत्र अछूता न रहे।
विधायक ने शुक्रवार को वार्ता के दौरान कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 165 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण, 26 करोड़ 44 लाख रुपये से बाढ़ राहत कार्य, 72 करोड़ की लागत से प्रधान मंत्री आवास योजना के अंतर्गत 3156 आवास निर्माण कार्य, एक करोड़ 12 लाख रुपये से आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्य, 11 करोड़ से पॉलिटेक्निक कॉलेज निर्माण, 56 करोड़ की लागत से 100 बेड का हॉस्पिटल निर्माण, 27 लाख की लागत से सौ बेड के अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन पाइप लाइन का कार्य कराया गया, 02 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से दो पीएचसी निर्माण कराया। 01 करोड़ 50 लाख से ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य किया गया। इसके अतिरिक्त सात सरकारी नलकूप, विधानसभा में 12 करोड़ 90 लाख की लागत से 250 नल लगवाए और रिबोर कराए गए। 30 हजार परिवारों को गोद लेकर लॉकडाउन के दौरान उन्हें राशन, दवाइयां व सैनिटाइजर का इंतजाम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।