{"_id":"60524ffb8ebc3ec4840c66ef","slug":"mla-angry-over-finding-dead-bovine-in-river-bijnor-news-mrt5304299107","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी की धारा में मरे गौवंश मिलने पर विधायक नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी की धारा में मरे गौवंश मिलने पर विधायक नाराज
विज्ञापन
बिजनौर में छोईया नदी के सफाई कार्य के निरीक्षण के दौरान जानकारी लेती विधायक सुचि चौधरी।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी ने छोईया नदी के सफाई कार्य का निरीक्षण किया तो उसमे गोवंश मरे पड़े मिले। नदी में बदबूदार केमिकलयुक्त पानी बहता मिला। उन्होंने अफसरों को सफाई कार्य मानक के अनुसार करने के लिए चेतावनी दी।
प्रदेश सरकार द्वारा नदियों की सफाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। छोईया नदी की सफाई सिंचाई खंड हरिद्वार द्वारा कराई जा रही है। जलशक्ति मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर बुधवार को भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी ने छोईया नदी के सफाई कार्य का निरीक्षण किया। विधायक को नदी की धारा में मरे हुए गोवंश पड़े मिले। नदी की धारा से बदबू आ रही थी। गोवंश के शव की दुर्गंध के अलावा नदी के पानी से केमिकल की भी बदबू आ रही थी।
विधायक ने नाराजगी जताते हुए सिंचाई विभाग के एसडीओ सचिन कुमार से इस संबंध में बात की। कहा कि सरकार की स्पष्ट नीति है कि हर नदी को एकदम निर्मल करना है। इसलिए नदियों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अफसर नदी की सफाई में कोई लापरवाही न बरतें। इस दौरान मानव सचदेवा, संजीव गुप्ता, मंदीप चौधरी, अनूप खन्ना, विशाल शर्मा, हिमांशु शर्मा, राजवीर सिंह, ललित सैनी, रविराज खन्ना आदि मौजूद रहे।