{"_id":"6172b9e67c53336c6945f728","slug":"mission-shakti-program-in-bijnor-kakul-verma-became-symbolic-dm-and-aarti-cdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति कार्यक्रम: काकुल वर्मा डीएम, आरती बनीं सीडीओ, सुनीं फरियादियों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति कार्यक्रम: काकुल वर्मा डीएम, आरती बनीं सीडीओ, सुनीं फरियादियों की समस्याएं
Fri, 22 Oct 2021 06:47 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 22 Oct 2021 06:47 PM IST
सार
मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत छात्राओं को सांकेतिक अधिकारी बनाया गया। जिले में गुरुवार को काकुल वर्मा ने डीएम और आरती ने सांकेतिक सीडीओ बनकर लोगों की समस्या सुनीं।
विज्ञापन
छात्रा बनीं सांकेतिक अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तीसरे चरण में बालिकाओं को सांकेतिक अधिकारी बनाया गया। इसके तहत काकुल वर्मा को डीएम और आरती को सीडीओ बनाया गया। अन्य कई बालिकाओं को भी कई विभागों में सांकेतिक अधिकारी बनाया गया। इस दौरान डीएम, सीडीओ समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों ने ट्रॉफी देकर छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
मिशन शक्ति कार्यक्रम के तीसरे चरण में शुक्रवार को कुमारी काकुल वर्मा को सांकेतिक रूप से जिलाधिकारी बनाया गया। डीएम की कुर्सी पर बैठने के बाद काकुल वर्मा ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा एहसास हो रहा है। वह भविष्य में जज बनना चाहती हैं। काकुल वर्मा जीजीआईसी में कक्षा नौ की छात्रा है। उसने आठवीं क्लास में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। आज डीएम की कुर्सी पर बैठने के बाद उसका हौसला बढ़ा है और वह पूरे मन से पढ़ाई कर अपने सपने को साकार करेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पति-पत्नी की मौत: घर से एक साथ उठीं अर्थी तो हर किसी की आंखें हुईं नम, बेटे ने एक ही चिता पर दी मुखाग्नि, तस्वीरें
विज्ञापन
इसके अलावा कुमारी आरती सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, कुमारी गरिमा चौधरी को जिला पंचायत राज अधिकारी, कुमारी सानिया अब्दुल्ला को समाज कल्याण अधिकारी और कुमारी मारिया को जिला प्रोबेशन अधिकारी बनाया गया। सभी बालिकाओं ने अपने-अपने सांकेतिक पद पर कार्य करते हुए एक दिन विभागीय कार्यों का संपादन किया और जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए उनके निस्तारण के आदेश भी दिए।
यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी हाजी गल्ला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, मुनादी के बाद अफसरों ने लगाई मकान-गोदाम पर सील
इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह, उप जिलाधिकारी सदर विक्रमादित्य सिंह मालिक, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कुमारी संगीता, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार यादव तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।