फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Missing woman from Bihar found in Bijnor, handed over to relatives

बिहार से गायब महिला बिजनौर में मिली

Tue, 11 Jan 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Missing woman from Bihar found in Bijnor, handed over to relatives
बिहार से लापता महिला बिजनौर में मिली, परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

बिजनौर। बिहार राज्य के पटना से लापता महिला बिजनौर में मिली है। महिला डिप्रेशन की शिकार बताई गई है। प्रशासन ने तीन दिन की जांच पड़ताल के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य मलिक ने छह जनवरी रात को नुमाइश चौराहे के पास स्थित रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया था। वहां एक महिला मिली थी। बाल एवं महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, बाल कल्याण अधिकारी रूबी गुप्ता तथा बिजनौर महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने महिला से पूछताछ की।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पूछताछ में महिला ने अपना नाम संगीता देवी पता पटना के थाना शाहपुर का गांव मुबारकपुर बताया था। महिला आयु करीब 40 वर्ष बारहवीं तक पढ़ी है। महिला को बाल संरक्षण गृह नजीबाबाद में रखा गया था। नौ जनवरी को महिला का पति लक्ष्मण राय अपने बहनोई मनोज कुमार के साथ बिजनौर आया। पति मजदूरी करता है। बताया गया कि महिला उसकी दूसरी पत्नी है। महिला की दो बेटियां हैं। पहली पत्नी से दो बेटे हैं। महिला 16 दिसंबर 2021 को अचानक घर से लापता हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर में मिले हैं बिहार से लाए बच्चे
बिहार से लापता महिला के बिजनौर में मिलने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले बिहार राज्य के लापता बच्चे बिजनौर में मिले हैं। महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने बिहार राज्य से लापता तीन-चार बच्चों को नहटौर के पास एक गांव से बरामद किया था। आरोप है कि गन्ना सीजन में बच्चों व महिलाओं को बिहार से लाकर जबरन गन्ना छिलाई का काम कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed