{"_id":"62377379cde2d323b93847fd","slug":"missing-girl-s-body-found-in-canal-bijnor-news-mrt581146793","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला लापता युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में मिला लापता युवती का शव
विज्ञापन
बिजनौर : धामपुर में काजल का शव मिलने के बाद नामजद आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रानीबाग पुलिस
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर में मिला लापता युवती का शव
स्योहारा/धामपुर (बिजनौर) पांच दिन से लापता चल रही युवती का शव रविवार को नहर में उतराता मिला। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, युवती का शव मिलने से परिवार वाले आक्रोशित हो गए। उन्होंने धामपुर थाने की रामबाग पुलिस चौकी के सामने मुरादाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। हत्या कर शव को नहर में फेंकने का आरोप लगाते हुए आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। पुलिस ने नामजद आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
रविवार को स्योहारा थाना क्षेत्र में गांव बूढ़नपुर के पास नहर में एक शव उतराता हुुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला और शनाख्त कराई। शव की पहचान काजल (21) पुत्री नरेंद्र कुमार निवासी पूरनपुर धामपुर के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में शव को देखकर कोहराम मच गया। बता दें कि काजल 15 मार्च को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसके अपहरण का आरोप गांव जीतनपुर निवासी लवली चौहान पर लगाते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। तभी से लवली फरार बताया जा रहा था।
धामपुर-मुरादाबाद मार्ग पर लगी वाहनों की कतार
धामपुर। काजल के गुस्साए परिजनों ने लवली की गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर मुरादाबाद मार्ग को जाम लगा दिया। आरोप लगाया कि पुलिस ने युवती को बरामद करने और नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में रुचि नहीं दिखाई। जिस कारण आरोपी ने काजल की हत्या कर उसके शव को नहर में फेंका है। आरोपी लवली की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन ग्रामीणों के साथ रानी बाग पुलिस चौकी पहुंचे और जमकर हंगामा किया। मुरादाबाद मार्ग पर जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शनकारी सोनू्, गीता, सुरेश, मनोज देवी, नरेंद्र, बाबूराम, कुलवीर, राकेश, गजेंद्र, रोहिताश, राम सिंह, जबर सिंह आदि का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण काजल की हत्या हुई है। पुलिस चौकी पर हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत किया। शाम को सात बजे जाम खुल सका। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
युवती को तलाश रही थीं चार टीमें
गांव पूरनपुर मिलक से 15 मार्च को लापता हुई 21 वर्षीय काजल को बरामद करने के लिए परिजनों की ओर से बुधवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। चार टीमें उसकी तलाश में लगी थीं। नहर में भी गोताखोर युवती की तलाश कर रहे थे।

बिजनौर : धामपुर में पुलिस चौकी के बाहर जाम लगा कर प्रदर्शन करते ग्रामीण- फोटो : DHAMPUR

बिजनौर : स्योहारा के गांव मखनपुर के पास नहर में युवती का शव मिलने के पास मौके पर जमा भीड़ और पुलिस।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर : स्योहारा में युवती का शव बरामद होने के बाद धामपुर में विलाप करते काजल के परिजन।- फोटो : DHAMPUR