{"_id":"5d9f774f8ebc3e01542f87d7","slug":"millions-cheated-by-implicating-childless-women-in-superstition-bijnor-news-mrt4478256196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा पैदा कराने के नाम टोने टोटके कर की लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा पैदा कराने के नाम टोने टोटके कर की लाखों की ठगी
विज्ञापन
नि:संतान महिलाओं को अंधविश्वास में फंसाकर लाखों की ठगी
स्योहारा। अंधविश्वास में फंसाकर नि:संतान महिलाओं से ठगी कर ली गई। टोना टोटका करके बच्चा पैदा करने का झांसा देकर किसी महिला से 20 हजार, तो किसी से 50 हजार रुपये ठग लिए गए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित महिलाओं और उनके परिजनों ने आरोपी युवती के घर पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवती को पकड़कर थाने ले गई। आरोपी युवती से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला स्योहारा क्षेत्र के गांव लांबाखेड़ा का है। यहां रहने वाली युवती ज्योति करीब दस साल से बेऔलाद महिलाओं के बच्चा होने के नाम पर टोना टोटका से उपचार कर रही है। स्योहारा पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को उसके घर पर पहुंची कई महिलाएं अपने परिजनों और अन्य लोगों के साथ हंगामा किया। गांव लालपुर की मंडैय्यो थाना कांठ निवासी महिला ने बताया कि वह भी उपचार के लिए आरोपी युवती के पास 11 महीना पूर्व आई थी। युवती ने हवन व नाग देवता को प्रसन्न करने के नाम पर उससे 20 हजार रुपये मांगे। पैसे देने पर युवती ने एक कमरे में हवन किया और महिला को खाने के लिए भभूत दी। भभूत खाकर महिला बेहोश हो गई, तो युवती ने उसको किसी भी हालत में अल्ट्रासाउंड न कराने को कहा। कुछ दिन बाद उसका पेट फूलने लगा तो समझा कि वह गर्भवती हो गई है। दस महीने बीतने के बाद भी प्रसव नहीं हुआ तो उसने युवती को समस्या बताई। युवती ने तब भी अल्ट्रासाउंड न कराने व किसी सर्जन से ऑपरेशन कराने को कहा। महिला की हालत खराब होने पर परिजन उसे काशीपुर में ले गए। जहां पता चला कि वह गर्भ से नहीं है। उसके पेट पर सूजन है। बाद में उसका मुरादाबाद में उपचार कराया गया। आरोपी युवती के घर पर गांव रायपुर भूड़ ठाकुरद्वारा, लालापुर की मंडयो कांठ, खलीलपुर कांठ, मंडयो पीपली ठाकुरद्वारा, रहनी स्योहारा, सलेमपुर कांठ, बल्लिया ठाकुरद्वारा, रहुलपुर ठाकुरद्वारा, नवादा कांठ, सिविल लाइन मुरादाबाद की कई महिलाएं पहुंचीं। उन्होंने ठगी गई रकम आरोपी युवती से वापस करने को कहा। युवती ने उनसे कहा कि उसके पास 80 हजार रुपये हैं और बाकी पांच लाख रुपये उसके साथी नावेद, सात लाख रुपये नावेद की बहन शाईस्ता, एक लाख रुपये बाबू व नवाब तथा एक लाख रुपये नावेद के पिता के पास हैं। हंगामा होने की सूचना मिलने पर पुलिस भी गांव में पहुंची गई और युवती व उसकी मां को थाने ले आई। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का कहना है कि अभी पीड़ितों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।