फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Message of goodwill given by Fit India Freedom Run

आरआर मोरारका स्कूल में एनसीसी कैडेट ने लगाई 1600 मीटर की दौड़

Thu, 23 Sep 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Message of goodwill given by Fit India Freedom Run
नजीबाबाद के आरआर मोरारका स्कूल में फिट इंडिया फ्रीडम रन में भाग लेते एनसीसी कैडेट। - फोटो : NAZIBABAD
फिट इंडिया फ्रीडम रन से दिया सद्भावना का संदेश
विज्ञापन

नजीबाबाद। फिट इंडिया फ्रीडम रन में आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेट ने भाग लिया। 60 एनसीसी कैडेट ने 1600 मीटर दौड़ में भाग लिया।
आजादी का महोत्सव अभियान के अंतर्गत आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल में 30वीं यूपी एनसीसी बिजनौर के निर्देशन में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। भारतीय आजादी के 75वें वर्ष के जश्न में आयोजित सद्भावना दौड़ में 60 एनसीसी कैडेट ने 1600 मीटर दौड़ में भाग लिया।

प्रधानाचार्य सुचित्रा मालवीय ने हरी झंडी दिखाकर फिट इंडिया फ्रीडम का शुभारंभ किया। दौड़ के अंत में प्रधानाचार्य एवं एनसीसी कैडेट प्रतिनिधि ने स्वच्छता और अच्छे स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक रहने का संकल्प दिलाया। प्रधानाचार्य सुचित्रा मालवीय ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है, शरीर को स्वस्थ रखने और शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के प्रति गंभीरता जरूरी है। खेल प्रशिक्षक सुनील जखवाल और विष्णु प्रसाद ने फिट इंडिया फ्रीडम रन आयोजन में सहभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed