फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Meritorious girl students honored in college

शिक्षिकाओं ने मेधावी छात्राओं को कॉलेज में सम्मानित किया

Wed, 22 Jun 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Meritorious girl students honored in college
मेधावी छात्राओं को कॉलेज में सम्मानित किया
विज्ञापन

धामपुर। लाला केदारनाथ बालिका विद्या मंदिर में शिक्षिकाओं ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य आभावती ने कहा कि हाईस्कूल में 48 छात्राओं और और इंटर में 74 छात्राओं ने 71 प्रतिशत से 90 प्रतिशत अंक पाकर परीक्षा उत्तीर्ण की है।
इंटर में लक्षिता परी ने 83.2 प्रतिशत अंक पाकर कॉलेज टॉप किया है। भूमिका, मुस्कान और सीमा ने 82 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा और अमीषा ने 81.8 प्रतिशत अंक पाकर कॉलेज में तीसरा स्थान पाया है। हाईस्कूल में आशी आर्य ने 91 प्रतिशत अंक पाकर कॉलेज में पहला और काव्या रानी ने 89 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा व रिद्धम प्रताप ने 88.1 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया है। इस दौरान अर्पणा रानी, पारूल रानी, सुनंदा राजपूत, संजय शर्मा, अलका रानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उधर, कन्या इंटर कॉलेज का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत और इंटर का 91 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य रेखा देवी शर्मा ने बताया कि इंटर में मानविकी वर्ग में अलसना ने 78.6, विज्ञान वर्ग में हेमा ने 79.6 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग में तुबा सालिस ने 74.8 प्रतिशत और व्यवसायिक वर्ग में आलिया परवीन ने 82.8 प्रतिशत अंक पाकर कॉलेज टॉप किया है। प्रबंधक वीरेंद्र माहेश्वरी, उपाधयक्ष नरेंद्र अग्रवाल, सविता रानी, विनोद शर्मा, सोनल सिंह, रूचिका, सुमित शर्मा, यशवीर सिंह, लाल सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed