फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mercury dropped, minimum temperature reached 3.6 degrees

Bijnor News: पारा गिरा, 3.6 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Mon, 05 Jan 2026 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped, minimum temperature reached 3.6 degrees
बिजनौर। जनपद में बीते कुछ दिनों से शीतलहर और घने कोहरे के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिले के न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। दिन में करीब दो घंटे धूप निकली, लेकिन शीतलहर चलने ने से ठंड से लोगों को राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

शाम ढलते ही मौसम में और अधिक ठंडक महसूस की गई। सरकारी कार्यालयों में अवकाश के कारण बाजारों और सड़कों पर भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ दिखाई दी। सर्दी के चलते जनपद में कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों का अवकाश पांच जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। पालिका की ओर से ठंड से बचाव के लिए शहर के मुख्य चौराहों पर अलाव जलाएं जा रहे हैं ताकि राहगीर इसका लाभ उठाएं। उप कृषि निदेशक डॉ. घनश्याम वर्मा ने बताया कि अधिक कोहरा और पाला पड़ने की स्थिति में फसलों को नुकसान हो सकता है। इसलिए किसानों को फसलों की निगरानी करने और आवश्यकतानुसार सिंचाई व सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

नगीना अनुसंधान केंद्र की वेधशाला के अनुसार रविवार को जनपद का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 14.2 और न्यूनतम 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अत्यधिक ठंड में बरतें सावधानी
मेडिकल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. हरिपाल का कहना है कि अत्यधिक ठंड में बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ठंड के कारण सर्दी, खांसी, बुखार, जोड़ों के दर्द और सांस संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि लोग गर्म कपड़े जैसे का प्रयोग करें। सुबह-शाम ठंडी हवा से बचें, गर्म तरल पदार्थों का सेवन करें और कोहरे में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed