{"_id":"609ec5718ebc3e729b5587a4","slug":"mera-gaon-clean-village-campaign-starts-today-bijnor-news-mrt5383581162","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मेरा गांव, स्वच्छ गांव’ अभियान आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मेरा गांव, स्वच्छ गांव’ अभियान आज से शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के गांवों में कोरोना का फैलाव रोकने को 15 मई से ‘मेरा गांव, स्वच्छ गांव’ अभियान शुरू है। अभियान में पहले उन गांवों को लिया गया है जहां अभी तक सामूहिक सफाई नहीं हुई है। वहीं ग्रामीणों से अपील की गई है कि यदि उनके गांव में ठीक से साफ-सफाई नहीं हो रही है तो डीपीआरओ दफ्तर को बताएं।
कोरोना के मामले गांवों में बढ़ गए हैं, इसलिए शासन का गांवों में कोरोना का फैलाव रोकने को साफ सफाई पर जोर है। गांवों में शनिवार व रविवार को सफाई अभियान चल रहा था। शासन ने इसे नाकाफी समझते हुए अब गांवों में मेरा गांव स्वच्छ गांव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि अभियान 15 मई से शुरू हैं। अभियान शनिवार, रविवार व सोमवार को तीन दिन चलेगा। पहले उन गांवों में सफाई होगी जो वीकेंड सफाई अभियान में शामिल नहीं हो सके है। मेरा गांव स्वच्छ गांव अभियान में प्राइवेट सफाई कर्मचारी भी लगाए जाएंगे। जेसीबी से कूडे़ के ढेर हटेंगे। आंगनबाड़ी, प्राथमिक विद्यालयों में सैनिटाइजेेशन होगा। घरेलू पानी की निकासी करके नालियों को गांव के तालाब तक पहुंचाया जाएगा। कीटनाशक का छिड़काव होगा। ग्रामीणों से अपील की गई है कि यदि उनके गांव में ठीक से साफ-सफाई नहीं हो रही है तो डीपीआरओ दफ्तर को जानकारी दें।