फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Memorandum submitted to DM demanding underpass

Bijnor News: अंडरपास की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 24 Oct 2025 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 24 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to DM demanding underpass
बिजनौर में भाजपा नेता मंजू डॉ मंजू चौधरी के साथ डीएम को ज्ञापन देने जाते हेमराज कालोनी के ग्राम - फोटो : katra news
बिजनौर। क्षेत्रवासी गंगा बैराज के पास हेमराज कॉलोनी चौराहे के पास अंडरपास बनाने की मांग को लेकर ग्रामीण पिछले छह महीने से धरना दे रहे हैं। अब ग्रामीणों ने भाजपा नेता डॉ. मंजू चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने हेमराज कॉलोनी के सामने अंडरपास देने की मांग की।
विज्ञापन



बैराज से रावली तक करीब 25 गांव ऐसे हैं, जो आपस में जुड़े हुए हैं। जिनका रास्ता बैराज से उतरने के बाद हेमराज कॉलोनी के सामने के मार्ग से सीधा जाता है। पिछले छह महीने से ग्रामीण अंडरपास बनवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। शुक्रवार को डॉ. मंजु चौधरी के साथ ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन दिया। डॉ. मंजु चौधरी ने कहा कि भारी ट्रैफिक के बीच ट्रैक्टर ट्राली यू टर्न लेकर हाइवे को पार करना कठिन है।
विज्ञापन

हेमराज कॉलोनी के कुछ लोगों की जमीन सड़क के दूसरी तरफ भी है। किसान मजदूर पशुओं के लिए चारा लेने के लिए उधर जाते हैं। ऐसे में किसानों को काफी परेशानी होगी। उन्होंने एनएसएआई के पीडी अमित और एसडीओ आशीष शर्मा से बात की। उन्हाेंने बताया कि यहां पर सर्विस लेन और यू टर्न दिया है। इस मौके पर प्रदीप, दिलीप, दीपक बाला, अमृत मंडल, नेपाल मंडल, नकुल हालदर, राहुल शाह, आनंद मंडल, लक्ष्मीकांत, राजेश, शिवा पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed