फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Members increase in sugarcane committees, elections will be affected

गन्ना समितियों में सदस्य बढ़े, चुनाव पर होगा असर

Mon, 06 Jul 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Members increase in sugarcane committees, elections will be affected
गन्ना समितियों में सदस्य बढ़े, चुनाव पर होगा असर
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की गन्ना समितियों मे पांच साल में करीब साढ़े तीन हजार सदस्य बढ़े हैं। सबसे अधिक सदस्य स्योहारा गन्ना समिति में बढ़े हैं। इससे गांववार चुने जाने वाले डेलीगेट की संख्या बढ़ेगी। जो चेयरमैन के चुनाव पर असर डालेंगे। दावेदारों ने सदस्यों की संख्या के अनुसार चुनावी जोड़तोड़ शुरू कर दी है।

जिले में नौ गन्ना समिति हैं। 2015 में समितियों में 3,36,494 सदस्य थे। इनकी संख्या बढ़कर अब 3,69,066 हो गई है। इस प्रकार पांच साल में 32572 सदस्य बढ़े हैं। सबसे अधिक करीब नौ हजार सदस्य गन्ना समिति स्योहारा में बढ़े है। गन्ना समिति के चुनाव में डेलीगेट का चुनाव अहम होता है। डेलीगेट डायरेक्टर चुनते हैं। डायरेक्टर चेयरमैन चुनते हैं। इसलिए चेयरमैन बनने के लिए रस्साकशी डेलीगेट से शुरू हो जाती है। समिति में सदस्य बढ़ने से डेलीगेट बढ़ेंगे। नौ समितियों में करीब 350 डेलीगेट बढ़ने का अनुमान है। दावेदारों की हर मेंबर पर निगाह है। दावेदारों ने चुनाव नजदीक देख सदस्यों से मिलना जुलना बढ़ा दिया है। डेलीगेट के चुनाव अगले माह के शुरू में हैं।
विज्ञापन

समिति 2015 में सदस्य 2020 में सदस्य
बिजनौर 51018 559282
हल्दौर 10919 121993
नगीना 33931 380224
धामपुर 61918 625185
चांदपुर 45325 427946
नूरपुर 31468 359957
अफजलगढ 23238 276858
स्योहारा 26378 353089
नजीबाबाद 52299 60617
सभी आंकडे़ गन्ना विभाग कार्यालय से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed