{"_id":"611bfb558ebc3e42d56360b5","slug":"members-and-employees-counted-the-problems-bijnor-news-mrt55222673","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों व कर्मचारियों ने गिनाईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों व कर्मचारियों ने गिनाईं समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभासदों व कर्मचारियों ने गिनाईं समस्याएं
नहटौर। नहटौर नगर पालिका में राज्य वित्त की कार्य योजना सहित कई बिंदुओं पर सभासदों व पालिका कर्मचारियों के साथ पालिका अधिशासी अधिकारी ने बैठक ली। जिसमें सभासदों ने अपने वार्ड से संबंधित कई समस्याओं को रखा।
पालिका सभागार में आयोजित बैठक में राज्य वित्त के अंतर्गत कराए जाने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इसके अलावा अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने शासन की ओर से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना, आयुष्मान कार्ड, वार्ड में कराए जाने वाले विकास कार्य के बारे में जानकारी दी। शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं को क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। इस मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने नगर को स्वच्छ व हरा भरा रखने के लिए वार्ड सभासदों से सहभागिता निभाने का आह्वान किया। पालिका के अधिशासी अधिकारी ने उनकी समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सभासद विशाल हाशमी, जॉनी जोशी, सुभाष सैनी, इंतजार हुसैन, नामित सभासद विनीता शर्मा, सिद्धांत जैन,अरविंद जोशी, शाहिद अहमद, निसार अहमद, मास्टर कमरुद्दीन, बिट्टू सैनी आदि मौजूद रहे।