फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Meeting started in Kalagarh for re-demarcation

कार्बेट टाइगर रिजर्व के पुर्न सीमांकन को लेकर कालागढ़ में बैठक शुरू

Thu, 25 Aug 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Meeting started in Kalagarh for re-demarcation
कालागढ़ के नेचर गाइड वाइल्ड लाइफ सेंटर में पुर्न सीमांकन को लेकर बैठक करते अधिकारी। - फोटो : DHAMPUR
पुनर्सीमांकन के लिए कालागढ़ में बैठक शुरू
विज्ञापन

कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व के सीमांकन को लेकर कार्बेट टाइगर रिजर्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक कालागढ़ में शुरू हो गई है। अभिलेखों के आधार पर अधिकारी, जनप्रतिनिधि तर्क वितर्क में लगे हैं। कार्बेट टाइगर रिजर्व के सीमांकन को लेकर लंबे समय से कालागढ़ की जनता ने चुनौती दी हुई थी। स्थानीय जनता, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने समय-समय पर सीमांकन को जनता के हितों के विपरीत बताते हुए दोबारा सीमांकन कराए जाने की मांग उठाई। बैठक देर रात तक चलने की संभावना है।
क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने कालागढ़ में जनता दरबार के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया था कि 45 दिनों के अंदर जनता की मांग एवं भाजपा की स्थानीय कार्यकारिणी की मांग पर बैठक कर समस्या का समाधान निकाला जाए। जिस पर कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक ने 4 सदस्य दल के साथ एक निरीक्षण दल गठित किया। जिसकी बैठक बृहस्पतिवार को कालागढ़ के वन विभाग के नेचर गाइड एवं वाइल्डलाइफ सेंटर में दोपहर के बाद शुरू हुई। बैठक में कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक धीरज पांडेय, उपनिदेशक नीरज कुमार शर्मा, तहसीलदार एवं सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारी पहुंचे और आम जनता की ओर से भाजपा नेता शंकर सिंघल एवं वीएन सिंह यादव अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक में पहुंचे। बैठक में जनता की ओर से सीमांकन को लेकर तर्क वितर्क अधिकारियों से शुरू हो गए हैं। वही अधिकारी सरकारी रिकॉर्ड का अवलोकन करने में जुटे हुए हैं। बैठक देर रात तक चलने की संभावना है।
विज्ञापन

वहीं स्थानीय भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि कार्बेट टाइगर रिजर्व के सीमांकन की वजह से आबादी क्षेत्र में मानव वन्यजीव संघर्ष की समस्याएं भी उठ रही हैं। आबादी क्षेत्रों में वन्य जीवों का आना जाना शुरू हो जाता है। आम जनता की सुरक्षा खतरे में है। दोबारा सीमांकन से समस्या का समाधान निकलने की आस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed