फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   meeting in the presence of public representatives

जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में हो बैठक

Sat, 31 Jul 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
meeting in the presence of public representatives
जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में हो बैठक
विज्ञापन

बढ़ापुर। वार्षिक बजट को लेकर होने वाली नगर पंचायत बोर्ड कमेटी की बैठक विधायक या सांसद की उपस्थिति में करने की सदस्यों की मांग पर स्थगित करनी पड़ी। नगर पंचायत पहुंचे पंचायत सदस्यों ने इस बाबत चेयरमैन और ईओ को संबोधित एक अनुरोध पत्र सौंपकर आगामी बजट बैठक में सांसद व विधायक की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है।

शनिवार को नगर पंचायत के वार्षिक बजट पर चर्चा के लिए बुलाई गई बोर्ड कमेटी की बैठक पंचायत सदस्यों के विरोध के चलते नगर पंचायत अध्यक्ष मो. आबिद अंसारी ने स्थगित कर दी। पंचायत सदस्यों का कहना था कि नियमानुसार वार्षिक बजट की बैठक में सांसद, विधायक व एमएलसी में से किसी एक जनप्रतिनिधि की उपस्थिति अनिवार्य है, जबकि नगर पंचायत ने इनमें से किसी भी जनप्रतिनिधि को बजट बैठक की सूचना नहीं दी। विगत नौ जुलाई को बजट के लिए होने वाली बोर्ड कमेटी की बैठक भी पंचायत सदस्यों के उनकी मांगों को प्रस्ताव रजिस्टर में शामिल करने की गहमागहमी के बाद स्थगित हो गई थी। नगर पंचायत सदस्यों ने चेयरमैन और ईओ को संबोधित अनुरोध पत्र देकर कहा कि वार्षिक बजट पर होने वाली बोर्ड कमेटी की बैठक अहम है। इस अवसर पर पंचायत सदस्य नगमा आरिफ, एजाज अहमद, फिरदौस जहां, अमर सिंह, मो. दानिश, मो. आरिफ, अनीस अहमद, डोली देवी, शकीला, मो. इसरार, राहुल प्रताप, अफरोज जहां, लक्ष्मण सिंह व काजल देवी आदि पंचायत सदस्यों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed