{"_id":"6197f234296103053c67d465","slug":"meerut-pauri-highway-remained-jammed-bijnor-news-mrt56553149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-पौड़ी हाईवे रहा जाम के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-पौड़ी हाईवे रहा जाम के हवाले
विज्ञापन
बिजनौर में बैराज रोड पर लगा जाम।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ-पौड़ी हाईवे रहा जाम के हवाले
बिजनौर। बिजनौर बैराज पर कार्तिक पूर्णिमा के गंगा स्नान को लेकर ऐसी भीड़ उमड़ी कि हाईवे ही जाम के हवाले हो गया। रात से लेकर शुक्रवार दोपहर तक कई बार हाईवे जाम रहा। वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लग रहा। दोपहर के बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका। तमाम लोग जाम के चलते शुक्रवार की सुबह बैराज तक ही नहीं पहुंच पाए।
शुक्रवार सुबह बिजनौर बैराज रोड पर लंबा जाम लगा हुआ था। भारी वाहनों को रोक कर रखे जाने के बाद भी हाईवे पर वाहनों का दबाव कम नहीं हो पाया। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर मीरापुर से लेकर बिजनौर में चक्कर रोड तक जाम लगा रहा। सिर्फ सुबह ही नहीं बल्कि बृहस्पतिवार शाम से ही हाईवे जाम के हवाले हो गया था। मेरठ से बिजनौर आने वाले अर्पित ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की शाम साढ़े सात बजे मीरापुर बाईपास के पास पहुंच गया था। घंटों तक जाम में फंसा रहा। रात में 12 बजे बिजनौर पहुंचा जा सका। बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए बृहस्पतिवार रात से ही लोग बिजनौर बैराज पर पहुंचने शुरू हो गए थे। जिन्हें रात के 12 बजे ही गंगा स्नान करना था। ये लोग अपने वाहनों से पहुंचे। नतीजा यह रहा कि जाम लगता चला गया। रात में पुलिस ने ट्रैफिक का संचालन धीरे धीरे बनाए रखा। शुक्रवार तड़के फिर से हाईवे जाम हो गया। दोपहर 10 बजे तक भारी जाम लगा रहा। जाम में फंसे वाहनों की कतारें बिजनौर में चक्कर रोड तक पहुंच गई। चक्कर रोड भी जाम के हवाले रही। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक को आगे बढ़ाया जा सका।