फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Medical student dies in road accident

मेडिकल छात्र की सड़क हादसे में मौत

Thu, 29 Apr 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Medical student dies in road accident
मेडिकल छात्र की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

नूरपुर/शिवाला कलां (बिजनौर)। मंगलवार रात नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर ग्राम फीना के पास अनियंत्रित कार के सड़क किनारे खाई में पलटने से मेडिकल छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवा घायल हो गए। मृतक युवक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश त्यागी का पौत्र था।
नूरपुर के मोहल्ला कबीरनगर निवासी सूर्यप्रकाश त्यागी (30) मंगलवार को अपने दोस्त ऋषभ राणा और विशाल राणा के साथ अमरोहा में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वहां से आते समय अमरोहा मार्ग पर ग्राम फीना के पास एक मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें कार से निकालकर सीएचसी नूरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सूर्यप्रकाश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विशाल व ऋषभ को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक सूर्यप्रकाश त्यागी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद एमडी कर रहा था। वह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश त्यागी का पौत्र व खालसा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनीत प्रकाश त्यागी का पुत्र था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed