फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Meal provided to the Divyang of the ashram on the death anniversary

पुण्यतिथि पर आश्रम के दिव्यांगों को कराया भोजन

Thu, 21 May 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Meal provided to the Divyang of the ashram on the death anniversary
पुण्यतिथि पर आश्रम के दिव्यांगों को कराया भोजन
विज्ञापन

नजीबाबाद। भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने प्रेमधाम आश्रम के दिव्यांगों को भोजन सामग्री वितरित की। कांग्रेसियों ने आश्रम संचालकों को कोरोना फाइटर्स सम्मान से नवाजा।

कांग्रेस के नगर अध्यक्ष एम अकरम खां, अनीस विशाल, राकेश शर्मा, अम्बरीश शर्मा, एमएच जैदी, सुलेमान, इमरान सैफी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। कांग्रेसियों ने प्रेमधाम आश्रम पहुंचकर आश्रम संचालकों फादर शिबु थॉमस, फादर बेनी तकेकरा, राजीव शर्मा को कोरोना फाइटर्स सम्मान प्रदान किया। आश्रम के दिव्यांगों का माल्यार्पण कर उन्हें फलाहार वितरित किया गया। उधर, वरिष्ठ कांग्रेसी सुखचैन लाल, ओमप्रकाश चोपड़ा, शहजादा साजिद, समीउर्रहमान, शाही अराफात, शारिब अंसारी ने भी पुण्यतिथि पर राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस नगर अध्यक्ष एम अकरम खां के आवास पर भी पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को विकास पुरुष बताते हुए उन्हें नमन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed