{"_id":"61e7024b5c637d15d625ed61","slug":"maximum-236-patients-were-found-in-the-year-bijnor-news-mrt573881936","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल के सबसे अधिक 236 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल के सबसे अधिक 236 मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जिले में मंगलवार को जिले में इस साल के सबसे अधिक 236 कोरोना मरीज मिले हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना के एक्टिव केस एक हजार के पार हो गए हैं। वर्तमान में जिले में एक हजार 62 कोरोना मरीज हैं। मंगलवार को कोरोना के 87 मरीजों को सात दिन पूरे होने पर होम आइसोलेशन से छुट्टी दे दी गई।
मंगलवार को जिले में 236 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बैंक कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। धामपुर मिल के तीन कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मंगलवार को 11 स्वास्थ्य कर्मचारी और आठ पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को 1754 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है। मरीजों की संक्रमण दर करीब साढ़े 13 प्रतिशत रही। सरकारी अस्पताल का स्टाफ भी कोरोना संक्रमित मिला है। मरीजों में कई बच्चे भी शामिल हैं। मरीजों को खांसी, जुकाम और हल्का बुखार ही है। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। पिछले एक सप्ताह में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इससे एक्टिव केस भी बढ़ गए हैं। कई महीने बाद ऐसा हुआ है कि जिले में एक्टिव केस की संख्या एक हजार के पार हुई है। कोरोना के मरीजों से संपर्क करके होम आइसोलेशन की गाइडलाइंस के बारे में बताया जा रहा है।
----
परिवार के कई सदस्य मिल रहे संक्रमित
कोरोना संक्रमण परिवारों के कई कई सदस्यों को निशाना बना रहा है। जिले में कई परिवारों के लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें बुजुर्गों से लेकर बच्चे तक शामिल हैं। ऐसे लोगों को घरों में ही रहने की सख्त हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन
लक्षण दिखाई देने पर कराएं परीक्षण
एसीएमओ डॉ.देवीदास के अनुसार अगर किसी की तबीयत खराब है और कोरोना के कोई लक्षण हैं तो मरीज को संक्रमण की जांच करानी चाहिए। दो गज की दूरी मास्क है जरूरी की, गाइडलाइन का पालन सभी करें।