{"_id":"6172ffb73ed0ce7b7d0d4d6e","slug":"material-not-being-given-to-sports-instructors-in-school-bijnor-news-mrt56183305","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में खेल अनुदेशकों को नहीं दी जा रही सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में खेल अनुदेशकों को नहीं दी जा रही सामग्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में खेल अनुदेशकों को नहीं दी जा रही सामग्री
बिजनौर। उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने जूनियर हाई स्कूल कृतो नंगली में खेल सामग्री में गड़बड़ी होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मुख्य विकास अधिकारी को मांगपत्र देकर जांच कराने की मांग की है।
उच्च प्राथमिक अनुदेशक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संदीप सिंह, जिला संयोजक पंकज राजा, उप महामंत्री हेमेंद्र सिंह आदि ने शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी को दिए मांगपत्र में कहा है कि जूनियर हाईस्कूल कृतो नंगली में पिछले कई साल से प्रधानाध्यापक नहीं है। स्कूल में खेल सामग्री के लिए आई धनराशि भी खुर्द-बुर्द की जा रही है। धनराशि का सही से उपयोग नहीं हो रहा है। इस संदर्भ में कई बार लिखित व मौखिक शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से की गई है, पर उन्होंने भी कोई ध्यान नहीं दिया। स्कूल में छात्रों की संख्या भी निरंतर घट रही है। खेल अनुदेशक के पास खेल सामग्री नहीं होने के कारण कुछ कार्य नहीं हो पा रहा है। पत्र में विद्यालय के खेल सामग्री की जांच कराने की मांग की गई है। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूल स्तर से लेकर न्याय पंचायत ब्लॉक स्तर तक कराने के निर्देश दिए हैं।