फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Married woman's body was found hanging

नवविवाहिता ने आत्महत्या की स्योहारा

Mon, 07 Oct 2019 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body was found hanging
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

स्योहारा। गांव बसंतगढ़ में विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाहिता ने आत्महत्या की, या फिर हत्या करके शव लटकाया गया, अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है।

नगर से सटे गांव बसंतगढ़ के विशाल पुत्र सुनील ठाकुर की शादी आठ माह पूर्व दिल्ली की संगीता से हुई थी। विशाल तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। कुछ समय पूर्व वह काम की तलाश में दिल्ली चला गया। विशाल का छोटा भाई विकास उर्फ विक्की भी कहीं बाहर काम की तलाश में गया हुआ था। घर पर विशाल का सबसे छोटा भाई निक्की आठ वर्ष ही था। विशाल के माता पिता भी कहीं मजदूरी करने गए थे। बाहर खेलकर दोपहर में निक्की खाना खाने के लिए घर आया, तो कमरे में भाभी संगीता छत के कुंदे के सहारे लटकी मिली। इसे देखकर निक्की चीख पड़ा, तो आसपास के लोग वहां आ गए। पास में हेयर सैलून चलाने वाले कामेंद्र तथा रेडिमेड गारमेंट्स की दुकान करने वाले राहुल ने आसपास के लोगों की मदद से संगीता को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग भी अस्पताल आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के परिजनों को इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का कहना है। पुलिस जांच में जुटी है। मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल पाएगी। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि संगीता ने आत्महत्या की, या उसकी हत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed