फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Married woman murdered for dowry

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Sun, 12 Sep 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Married woman murdered for dowry
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
विज्ञापन

धामपुर। क्षेत्र के गांव कुंडीपुरा केदारपुर में दहेज की मांग पूरी न करने पर पति ने परिजनों के साथ मिलकर विवाहिता की हत्या कर दी। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित, सास, ससुर, देवर, ननद और नंदोई के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

रेहड़ थाने के गांव दहलावाला निवासी चंद्रपाल सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी 26 वर्षीय पुत्री इंदू रानी की शादी तीन साल पहले धामपुर थाने के गांव कुंडीपुरा केदारपुर में शेखर के साथ की थी। इंदू डेढ़ साल के पुत्र की मां भी थी। आरोप है कि सुसराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वह दहेज की मांग को लेकर इंदू के साथ मारपीट करते थे। आरोप है कि घटना के बाबत इंदू ने कई बार उनसे शिकायत की। उन्होंने शेखर को कई बार उनके घर आकर समझाया। कई बार दस, बीस हजार रुपये की नकदी दी, लेकिन आरोपी इससे भी राजी नहीं हुए। दहेज की मांग को लेकर आरोपियों ने उसकी पुत्री की हत्या कर दी। पुलिस ने पति सहित छह लोगों पर दहेज अधिनियम के तहत नामजद रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed