फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Married woman commits suicide by hanging in homeclash

गृह क्लेश में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Mon, 10 May 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging in homeclash
गृहक्लेश में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

शेरकोट (बिजनौर)। मोहल्ला अचारजान में गृह क्लेश के चलते सोमवार को एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। महिला के पति सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
मोहल्ला अचारजान निवासी नीतू (22) पत्नी राहुल सोमवार सवेरे करीब दस बजे उस समय फांसी के फंदे पर झूल गई। जब उसकी सास परिजनों के साथ जंगल गई हुई थी। जबकि उसका पति दूसरे कमरे में था। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर पिछले काफी समय से पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। माना जा रहा है कि पारिवारिक कलह के कारण ही महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या की है। नागरिकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतका के परिवार के लोगों को भी अवगत कराया। कुछ ही देर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

सीओ सुनीता दाहिया ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों ने जानकारी की। सूचना पर पहुंचे महिला के पिता भोले का कहना है कि उसकी पुत्री की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। अक्सर उसका पति व अन्य परिजन उसके साथ मारपीट करते थे। कई बार उन्हें समझाया गया। पिता ने ससुराल वालों पर अपनी पुत्री की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर एसपी पूर्वी अनित कुमार ने भी मौके का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने मृतका के पति सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed