{"_id":"61895bd345b9cb744b3c4e41","slug":"married-s-death-accused-of-murder-bijnor-news-mrt564011755","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
नगीना। एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि पति का कहना है कि भाई दूज पर पत्नी मायके न भेजने से नाराज थी। उसने थिनर पीकर आत्महत्या की है।
स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव मेवा जट निवासी बाबूराम ने नगीना थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा कि उसकी बेटी निशा का विवाह पिछले वर्ष नगीना थाना क्षेत्र के गांव पखनपुर गंग वाली निवासी चंद्रपाल के पुत्र संजीव के साथ हुआ था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग पिछले कुछ समय से दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग न पूरी होने पर उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर रहे थे। आरोप लगाया गया कि रविवार को पति संजीव, जेठ बंटी व मुनीश ने उसकी पुत्री को खाने में जहर देकर मार दिया। उधर, संजीव का कहना है की वह हिमाचल प्रदेश की एक कंपनी में नौकरी करता है। पत्नी भी काफी समय से उसके साथ रह रही थी। दीपावली पर दोनों गांव आए थे, लेकिन भाई दूज पर पत्नी को मायके जाने से मना किए जाने पर उसने घर में रखा थिनर पी लिया। गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति व उसके दो भाइयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।