फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Marhaba-Marhaba... with echo the blessings of Huzoor

मरहबा-मरहबा...गूंज के साथ की हुजूर की अजमत बयां

Wed, 20 Oct 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Marhaba-Marhaba... with echo the blessings of Huzoor
नजीबाबाद में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आगाज करते अंजुनम शाने मिलत के पदाधिकारी। - फोटो : NAZIBABAD
मरहबा-मरहबा...गूंज के साथ की हुजूर की अजमत बयां
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। नगर में ईद मिलादुन्नबी अकीदत और ऐहतराम के साथ मनाई गई। जुलूसे मोहम्मदी निकालकर मुस्लिमों ने हुजूर की शान में नजराना-ए-अकीदत पेश किया। अंजुमन शान-ए-मिलत के नेतृत्व में नवाब नजीबुद्दौला के मकबरे से जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर जुलूसे मोहम्मदी का आगाज हुआ।
कारी अब्दुल वाजिद, मौलाना महफूज रजा, मुफ्ती मोइनुद्दीन और पूर्व चेयरमैन मोअज्जम खां एड. ने हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। मरहबा-मरहबा... हुजूर की आमद क्या कहिए, नारों के साथ जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ गुजरा। जुलूस का चौराहा जगन्नाथ सहित कई स्थानों पर खैरमकदम कर तवर्रुक बांटा गया। अंजुमन शाने मिल्लत, अंजुमन रजा-ए-मुस्तफा, गुलामाने रसूल, अंजुमन गुलामाने मोहम्मदी, अंजुमन वारिसे रजा सहित क्षेत्र की कई अंजुमनों ने इस्लाम मजहब से जुड़े मंजर, नसीहतों सहित अनेक मंजर पेश किए।
विज्ञापन

जुलूस-ए-मोहम्मदी में हाजी जाहिद हुसैन, मुंशी अमीर अहमद, नबाव वारसी, अलताफ हुसैन, यासीन अलवी, डा. मुजुब रहमान, मो. खालिद, सूफी लियाकत हुसैन, अलताफ रजा, मौलाना मतलूब खां शामिल रहे। वहीं, जलालाबाद के गांव कल्हेड़ी में मुंशी इरफान, ग्राम प्रधान मो. जाकिर, सूफी अतीक अहमद, पूर्व प्रधान बब्लू, लड्डन खां, निसार अहमद, फईम, अब्दुल मन्नान के नेतृत्व में जश्न-ए-ईदमिलादुन्नबी उत्साह के साथ निकाला गया। सय्यद शाह विलायत की मजार से शुरू हुआ जुलूस क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरा।

नजीबाबाद के जुलूस-ए-मोहम्मदी में पेश किया गया काबा शरीफ का मंजर।

नजीबाबाद के जुलूस-ए-मोहम्मदी में पेश किया गया काबा शरीफ का मंजर।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के जुलूस-ए-मोहम्मदी में भारत के नक्शे में पेश मंजर।

नजीबाबाद के जुलूस-ए-मोहम्मदी में भारत के नक्शे में पेश मंजर।- फोटो : NAZIBABAD

जलालाबाद के गांव कल्हेड़ी में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आगाज करते क्षेत्रवासी।

जलालाबाद के गांव कल्हेड़ी में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आगाज करते क्षेत्रवासी।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed