फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   March on foot to settle the dispute of the procession

फ्लैग मार्च किया

Tue, 08 Oct 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
March on foot to settle the dispute of the procession
शोभायात्रा के मार्ग का विवाद निपटाने को पैदल मार्च
विज्ञापन

कोतवाली देहात। गांव राजोपुर सादात में दशहरा पर निकलने वाली शोभायात्रा को मस्जिद वाले मार्ग से निकालने की आशंका को लेकर दो पक्षों में विवाद है। विवाद के चलते एसडीएम नगीना, सीओ नगीना और प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ गांव पैदल मार्च कर शोभायात्रा के मार्ग का निरीक्षण किया।
क्षेत्र के गांव राजोपुर सादात में रामलीला का मंचन चल रहा है। गत तीन अक्तूबर को एक पक्ष के लोगों ने गांव में राम बरात निकाली थी, जिसे मस्जिद वाले रास्ते से ले गए थे। इसका दूसरे संप्रदाय के लोगों नेे विरोध किया था। अब दशहरा पर भी झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली जानी है, उसे भी उसी मार्ग से ले जाने की आशंका को देखते हुए दूसरे पक्ष के मोहम्मद याकूब, वाहिद व अब्दुल सलाम आदि ने तहसील दिवस में एक प्रार्थना पत्र देकर उसे रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

ऐसे में विवाद की स्थिति को देखते हुए दोनों पक्षों में समझौता कराने के लिए एसडीएम नगीना अशोक कुमार मौर्य व सीओ नगीना अर्चना सिंह सोमवार को थाने पहुंचे। समझौता वार्ता के लिए दोनों पक्षों को अलग-अलग बुलाकर वार्ता की। पहले तो एक पक्ष के प्रधान उदय भान उर्फ पिंटू, राजेंद्र सिंह, नितिन कुमार, निर्मित उर्फ लाला व रोहित कुमार तथा फिर दूसरे पक्ष से याकूब, वाहिद, अब्दुल सलाम, मन्ने, आबिद, मोहम्मद हनीफ, शकूर, साबुद्दीन व अयूब आदि उपस्थित रहे। एक पक्ष के लोग शोभायात्रा को मस्जिद वाले रास्ते से निकालने की बात करते रहे जबकि दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। दोनों अधिकारियों ने शोभायात्रा आयोजकों से शोभायात्रा को निर्धारित मार्ग से बिना विवाद के निकालने का आह्वान किया। एसडीएम अशोक कुमार मौर्य व सीओ नगीना अर्चना सिंह ने स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर ने पुलिस - पीएसी के साथ गांव में पैदल मार्च करते हुए रास्ते का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed