फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Manya won two gold medals in shooting competition

शूटिंग प्रतियोगिता में मान्या ने हासिल किए दो स्वर्ण पदक

Wed, 18 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Manya won two gold medals in shooting competition
चांदपुर में अंश डवास को सम्मानित करते द हेजलमून स्कूल की प्रधानाचार्या रूचि शर्मा व अध्यक्षा नी? - फोटो : BIJNOR
शूटिंग प्रतियोगिता में मान्या ने हासिल किए दो स्वर्ण पदक
विज्ञापन

चांदपुर। द हेजलमून स्कूल के छात्र छात्राओं ने मेरठ में हुई तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में अपना जलवा दिखाया। बिजनौर के अंश डवास ने ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया तो विद्यालय की मान्या मित्तल ने दो स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
मेरठ के कलीना गांव में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता फर्स्ट कलीना राइफल क्लब शूटिंग चैंपियनशिप में द हेजलमून स्कूल चांदपुर के छात्र छात्राओं ने एक बार फिर से बाजी मारी है। शूटिंग प्रतियोगिता में यूपी के विभिन्न क्षेत्रों से 600 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बिजनौर के अंश डवास चैंपियन ऑफ चैंपियन रहे। उन्होंने ट्रॉफी और 5100 रुपये नगद धनराशि इनाम स्वरूप प्राप्त की। महिला वर्ग में विद्यालय की छात्रा मान्या मित्तल ने दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंटरनेशनल शूटर दीपक कुमार ने छात्रों को उनकी सफलता के लिए ट्रॉफी एवं नकद धनराशि से सम्मानित किया।
सफल छात्रों के वापस अपने जिले आने पर जिला राइफल एसोसिएशन के ज्वाइनिंग सेक्रेटरी खान जफर सुल्तान, कुशलपाल सिंह, नाजिश वकार ने छात्रों को उनके स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दीं। छात्रों की सफलता पर विद्यालय की निदेशिका शक्ति अनिरुद्ध मित्तल ने शूटरों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं प्रदर्शन के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छात्र अवश्य एक दिन अपने लक्ष्य को प्राप्त करके देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed