फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Many policemen reached Bijnor to give statement

बयान देने कई पुलिसकर्मी पहुंचे बिजनौर

Mon, 15 Nov 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Many policemen reached Bijnor to give statement
बयान देने कई पुलिसकर्मी पहुंचे बिजनौर
विज्ञापन

बिजनौर। मानवाधिकार आयोग की तीन सदस्यों की टीम तीसरे दिन भी जिले में डटे रही। रविवार को टीम ने सीएए व एनआरसी बवाल के वक्त ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। जिले से बाहर जा चुके कई पुलिसकर्मियों को भी बयान दर्ज कराने के लिए बिजनौर आना पड़ा।
रविवार को बिजनौर पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस में मानवाधिकार आयोग के डिप्टी एसपी विमलजीत उत्कल, निरीक्षक रणधीर सिंह और चंद्रशेखर पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। एक एक कर उन पुलिसकर्मियों को बुलाया गया जोकि नहटौर में बवाल के वक्त ड्यूटी कर रहे थे। उनसे पूछा गया कि बवाल कैसे हुआ, क्या देखा, क्या सुना। गोली कैसे चली और किसके आदेश पर पुलिस ने गोली चलाई। इन तमाम सवालों को लेकर पूछताछ हुई।
विज्ञापन

बता दें कि 20 दिसंबर 2019 को जिले में एनआरसी व सीएए के विरोध में बवाल हुआ था। जिले में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं र्हुइं। लाखों रुपये का नुकसान हुआ था। नहटौर में बवाल के वक्त दो युवक सुलेमान और अनस की गोली लगने से मौत हो गई थी। अलग अलग थानों में 31 केस दर्ज किए गए थे। हालांकि सभी मामलों में पुलिस आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। अब प्रदेश के 19 जिलों में मानवाधिकार आयोग जांच कर रहा है। इसी क्रम में बिजनौर में भी शुक्रवार को एनएचआरसी के अधिकारियों की टीम पहुंची थी। शनिवार को टीम ने नहटौर पहुंचकर जांच की थी। मृतकों के परिवार वालों से पूछताछ की गई थी। रविवार को उक्त सिपाही से पूछताछ की गई, जिसे नहटौर में बवाल के दौरान गोली लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed