फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Many officers including DM were protected

डीएम सहित कई अफसर किए गए प्रतिरक्षित

Fri, 05 Feb 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Many officers including DM were protected
बिजनौर में जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाते डीएम रमाकांत पांडेय। - फोटो : BIJNOR
डीएम सहित कई अफसर किए गए प्रतिरक्षित
विज्ञापन

बिजनौर/अफजलगढ़। जिला अस्पताल सहित जिले में कुल 23 केंद्रों के 30 बूथों पर अभियान चलाकर कोरोना रोधी टीका लगाया गया। इस दौरान कोविड आईसीयू में जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय सहित जिला प्रशासन के तमाम अफसरों को कोरोनारोधी टीका लगाकर प्रतिरक्षित किया गया। जिला मुख्यालय पर जिला अस्पताल सहित कुल सात बूथों पर टीकाकरण किया गया। आधे घंटे तक कुशल चिकित्सकों की देखरेख में पर्यवेक्षण कक्ष में बैठने के बाद डीएम रमाकांत पांडेय, सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव आदि अधिकारियों ने विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया।

शुक्रवार को छठे दिन भी कोरोनारोधी टीका लगाने का अभियान जारी रहा। जिले में अग्रिम पंक्ति के कुल 1976 कोरोना योद्धाओं को प्रतिरक्षित किया गया। जिले में छठी बार अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धा स्वास्थ्यकर्मियों और राजस्व अधिकारियों तथा कर्मचारियों को कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज दी गई। अब इन्हें दूसरी खुराक ठीक 28 दिन बाद पांच मार्च को दी जाएगी। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय को सुबह लगभग 10:30 बजे जिला अस्पताल स्थित कोविड-19 आईसीयू वार्ड में वैक्सीन लगाई गई। एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश मिश्र, एडीएम न्यायिक नितिन मदान, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट परमानंद झा, एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक, एसडीएम संगीता, तहसीलदार सदर प्रीति सिंह तथा कलक्ट्रेट स्टाफ से डीएम के स्टेनो कृष्ण कुमार, विजय कौशिक, अनिल शर्मा, चांदपुर तहसील के राजेंद्र सिंह आदि को भी टीका लगाया गया। इस अवसर पर जिला सर्विलांस अधिकारी एसके निगम, जिला क्षय रोग अधिकारी बीएस रावत, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अशोक कुमार, जिला कोल्डचेन मैनेजर राजीव कुमार, यूनीसेफ के डीएमसी प्रवीण कुमार, अजीम अहमद, आकाश कुमार आदि मौजूद रहे। अफजलगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ियों तथा स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सर्वेश निराला ने बताया कि शुक्रवार को 125 लोगों का टीकाकरण किया जाना था, इनमें से 120 को टीके लगाए गए।

बिजनौर में जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाते एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़।

बिजनौर में जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाते एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवान के बाद एसडीएम को कार्ड देते सीएमओ।

बिजनौर में जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवान के बाद एसडीएम को कार्ड देते सीएमओ।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने के बाद कार्ड दिखाते वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एजाज अहमद ?

बिजनौर में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने के बाद कार्ड दिखाते वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एजाज अहमद ?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed